सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Steps towards cleanliness: Three community toilets to be built in Bahadurgarh.

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वच्छता की ओर बढ़ेंगे कदम, बहादुरगढ़ में बनेंगे तीन सामुदायिक शौचालय

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 19 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Steps towards cleanliness: Three community toilets to be built in Bahadurgarh.
बहादुरगढ़। शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में नगर परिषद ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत शहर में तीन नए सामुदायिक शौचालय बनाए जाएंगे। इसके लिए नगर परिषद की ओर से करीब 42 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। पांच माह के भीतर ये शौचालय आमजन के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि फिलहाल शहर के लाइनपार, एमआईई क्षेत्र और आईटीआई के आसपास सामुदायिक शौचालयों के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं। इन क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही अधिक रहती है और सार्वजनिक शौचालयों की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन

यदि कोई अन्य स्थान उपयुक्त होगा तो वहां भी इनका बदलाव करते हुए निर्माण किया जा सकता है। नए शौचालय बनने से स्थानीय निवासियों, राहगीरों और श्रमिकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। योजना के तहत प्रत्येक सामुदायिक शौचालय में 12-12 टॉयलेट सीटें स्थापित की जाएंगी। इस प्रकार तीनों स्थानों पर कुल 36 टॉयलेट सीटों की व्यवस्था होगी। शौचालयों का निर्माण आधुनिक सुविधाओं के साथ किया जाएगा ताकि लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरपर्सन सरोज राठी का मानना है कि इन शौचालयों के निर्माण से खुले में शौच की समस्या पर अंकुश लगेगा और शहर में स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को हासिल करने में भी मदद मिलेगी। विशेष रूप से औद्योगिक क्षेत्र एमआईई और लाइनपार जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में यह सुविधा काफी उपयोगी साबित होगी।
उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण एजेंसी को कार्य आवंटित किया जाएगा। निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए जाएंगे ताकि आमजन को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। शहर को स्वच्छ और सुविधायुक्त बनाने के लिए भविष्य में भी इस तरह की जनहित परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। 250 शब्दों में खबरे एडिट करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed