सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   From the NEET scam to unemployment, the Youth Congress will take to the streets against the BJP government.

Jhajjar-Bahadurgarh News: नीट घोटाले से बेरोजगारी तक, भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेगी युवा कांग्रेस

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 18 Jun 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
From the NEET scam to unemployment, the Youth Congress will take to the streets against the BJP government.
फोटो-55:बहादुरगढ़ में हुई बैठक को संबोधित करते हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटार
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा युवा कांग्रेस की ओर से बहादुरगढ़ में प्रदेशस्तरीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेशभर से आए पार्टी के पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार की जनविरोधी और युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया। इसमें संगठन विस्तार, युवाओं के मुद्दों, बढ़ती बेरोजगारी, पेपर लीक और नीट परीक्षा रद्द होने जैसे मामलों पर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की गई।

बैठक की अध्यक्षता हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि युवा कांग्रेस के चलो वार्ड-चलो पंचायत अभियान को प्रदेशभर में और अधिक प्रभावी ढंग से चलाया जाएगा तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में पार्टी के बीएलए-2 का सहयोग करने के लिए हर बूथ पर एक युवा कार्यकर्ता की ड्यूटी लगाई जाएगी। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि बेरोजगारी, शिक्षा, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और युवाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा। बैठक में प्रदेश प्रभारी सत्यवान गहलोत, प्रदेश सह प्रभारी मीमांशा, प्रियंका अहम रूप से मौजूद रहीं।
इस मौके पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के झज्जर जिलाध्यक्ष संजय यादव, मीडिया चेयरमैन प्रदीप यादव उपस्थित रहे।बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और हल्काध्यक्षों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed