सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Gifted various projects, including a modern 50-bed hospital, to Badli.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बादली को दी 50 बेड के आधुनिक अस्पताल सहित अन्य परियोजनाओं की सौगात

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 18 Jun 2026 05:12 AM IST
विज्ञापन
Gifted various projects, including a modern 50-bed hospital, to Badli.
17jjrp18- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गांव मुनीमपुर में नवनिर्मित पुष्प संवर्धन एवं बीज उत्पादन
विज्ञापन
बादली (झज्जर)। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मुनीमपुर में आयोजित कार्यक्रम में बादली हलके सहित जिले के लिए लगभग 250 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की घोषणा की। इसमें बादली को 50 बेड के अस्पताल सहित अन्य परियोजनाओं की सौगात दी गई है।

कार्यक्रम से पहले पूर्व मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने मुख्यमंत्री के समक्ष मांगों को रखा जिसके बाद मुख्यमंत्री ने घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बादली गांव में 50 बेड का आधुनिक अस्पताल के साथ गांव बुपनिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये उपलब्ध करवाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांव भिंडावास में आदर्श खेल स्टेडियम, माछरौली में बीडीपीओ कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 5.87 करोड़ रुपये खर्च करने की बात कही। बादली विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की 70 किलोमीटर सड़कों के नवीनीकरण पर 52 करोड़, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की 25 सड़कों के नवीनीकरण पर 15 करोड़ खर्च होने की बात बताई।
विज्ञापन

इसके अलावा बादली गांव के उत्तरी बाईपास को फोरलेन बनाने के लिए 30 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। किसानों की सुविधा के लिए बादली में फसल खरीद केंद्र स्थापित करने को 3 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही गांव पाटौदा में भूमि उपलब्ध होते ही फसल खरीद केंद्र का निर्माण किया जाएगा।
जल निकासी और सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए गांव खेड़ी जट्ट, एमपी माजरा, बादली, पेलपा और पाहसौर से गुजरने वाली ड्रेन को पक्का करने पर 1.60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। गांव गिरधरपुर, ढाकला और चांदौल सहित आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ के पानी की निकासी के लिए ड्रेन नंबर-8 तक पाइपलाइन बिछाने के लिए 1.75 करोड़ की व्यवस्था की गई है।
महाग्राम योजना के अंतर्गत बादली और एमपी माजरा में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए 50 करोड़ रुपये तथा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 13 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के ग्रामीण विकास कार्यों के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संयोगवश आज यह महत्वपूर्ण अवसर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के दिन आया है। उन्होंने महाराणा प्रताप को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन साहस, स्वाभिमान, त्याग और अटूट संकल्प का प्रतीक है। महाराणा प्रताप के आदर्श आज भी हमें कठिन चुनौतियों के बीच दृढ़ता और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित जन को विकसित भारत के संकल्प पथ पर अपना समर्पित योगदान देने की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि रईया में स्थापित अत्याधुनिक बागवानी अनुसंधान केंद्र हरियाणा के कृषि एवं बागवानी क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इजराइल तकनीक आधारित 14 उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए गए हैं जिनकी बदौलत किसान फल, सब्जी, पुष्प उत्पादन और मधुमक्खी पालन के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। सरकार का लक्ष्य केवल उत्पादन बढ़ाना नहीं बल्कि किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाकर उनकी आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करना है।

17jjrp18- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गांव मुनीमपुर में नवनिर्मित पुष्प संवर्धन एवं बीज उत्पादन

17jjrp18- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गांव मुनीमपुर में नवनिर्मित पुष्प संवर्धन एवं बीज उत्पादन

17jjrp18- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गांव मुनीमपुर में नवनिर्मित पुष्प संवर्धन एवं बीज उत्पादन

17jjrp18- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गांव मुनीमपुर में नवनिर्मित पुष्प संवर्धन एवं बीज उत्पादन

17jjrp18- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गांव मुनीमपुर में नवनिर्मित पुष्प संवर्धन एवं बीज उत्पादन

17jjrp18- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गांव मुनीमपुर में नवनिर्मित पुष्प संवर्धन एवं बीज उत्पादन

17jjrp18- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गांव मुनीमपुर में नवनिर्मित पुष्प संवर्धन एवं बीज उत्पादन

17jjrp18- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गांव मुनीमपुर में नवनिर्मित पुष्प संवर्धन एवं बीज उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed