{"_id":"69811044661588323e0ab283","slug":"gram-sabha-ineffective-meetings-cancelled-in-21-villages-only-11-villages-remain-active-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-120827-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ग्राम सभा बेअसर, 21 गांव में बैठक रद्द, केवल 11 गांव ही सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ग्राम सभा बेअसर, 21 गांव में बैठक रद्द, केवल 11 गांव ही सक्रिय
विज्ञापन
फोटो नंबर 71: गांव की ग्राम सभा में मौजूद ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
बादली। गांव के विकास के लिए हुई ग्राम सभाओं का खास असर देखने को नहीं मिला। हैरानी की बात है कि बादली ब्लॉक के कुल 32 गावों में से केवल 11 गांव ही सक्रिय दिखे। वहीं 21 गावों में ग्रामीणों की निर्धारित संख्या नहीं पहुंची। इसके कारण बैठक रद्द करनी पड़ी।
गांव के विकास के लिए पिछले सप्ताह से हो रही ग्राम सभाओं में गांव की विभिन्न समस्याओं पर प्रस्ताव पारित किए गए। ग्राम सभा की बैठक में गांव की कुल मतदाता संख्या का 20 प्रतिशत होना आवश्यक है लेकिन लोग भागीदारी नहीं दिखा रहे।
ग्राम सभाओं में अधिकतर गांवों में सरकारी योजना का लाभ ले रहे पात्र परिवारों की सूची तैयार करना रहा जबकि ग्रामीणों की ओर से पहचान पत्र की त्रुटियों को दूर करने की शिकायतें दर्ज की गई। इसके अलावा गांव के गंदे पानी की निकासी पर जोर दिया गया। याकूबपुर गांव में अमृत सरोवर बनाने पर मंथन किया गया।
इन गांव में नहीं पहुंचे ग्रामीण
क्षेत्र के गांव बामडोला, बूपनियां, दादरी तोए, देशलपुर, फैजाबाद, गुभाना, गंगडवा, जहांगीरपुर, खेड़ी जट्ट, कुकड़ोला, लाडपुर, लगरपुर, लोहट, माजरी, मुंडाखेड़ा मुनीमपुर, निमाना, पेलपा, सोंधी और जरदकपुर की ग्राम सभा में निर्धारित आंकड़ा नहीं पहुंचने पर सभा को रद्द कर दिया गया।
इन गांव में हुई ग्राम सभा की सफल बैठक
बाढसा, दरियापुर, देवरखाना, फतेहपुर, गोयला कलां, इस्माइलपुर, खेड़का गुर्जर, लुक्सर, माजरा, शाहपुर और याकूबपुर में निर्धारित 20 प्रतिशत आंकड़ा होने पर समस्याओं पर विचार किया गया और विभिन्न प्रस्ताव पारित कर गांव के विकास को आगे बढ़ाया गया।
Trending Videos