{"_id":"6981de77e76f40771f06852a","slug":"video-in-bahadurgarh-the-story-of-vamana-avatar-was-narrated-during-the-shrimad-bhagwat-katha-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में श्रीमद् भागवत कथा में वामन अवतार की लीला का हुआ वर्णन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में श्रीमद् भागवत कथा में वामन अवतार की लीला का हुआ वर्णन
शहर के ओमेक्स सिटी स्थित श्रीकृष्णशरणम धाम सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के तीसरे दिन मंगलवार को कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और धर्ममय वातावरण में भागवत कथा का श्रवण किया। कथावाचक युगल कृष्णाचार्य महाराज ने तीसरे दिन भगवान विष्णु के वामन देव अवतार की कथा का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि वामन अवतार के माध्यम से भगवान ने अहंकार पर धर्म और भक्ति की विजय का संदेश दिया। महाराज ने कहा कि राजा बलि अत्यंत दानी और पराक्रमी थे, लेकिन जब उनमें अहंकार उत्पन्न हुआ, तब भगवान विष्णु ने वामन रूप धारण कर उनसे तीन पग भूमि का वरदान मांगा।
कथावाचक ने बताया कि पहले पग में भगवान वामन ने संपूर्ण पृथ्वी, दूसरे पग में आकाश और स्वर्ग लोक को नाप लिया। तीसरे पग के लिए जब कोई स्थान नहीं बचा, तब राजा बलि ने अपना शीश भगवान के चरणों में समर्पित कर दिया। इस प्रसंग के माध्यम से युगल कृष्णाचार्य महाराज ने श्रद्धालुओं को त्याग, समर्पण और विनम्रता का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति भगवान के प्रति पूर्ण समर्पण भाव रखता है, वही सच्चे अर्थों में भक्त कहलाता है। कथा के दौरान भजन-कीर्तन से पूरा पंडाल भक्तिरस में सराबोर हो गया और श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। कथा के समापन पर आरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।