{"_id":"69b5cd760059508df10b2498","slug":"haryana-police-spo-dies-in-collision-between-roadways-bus-and-scooty-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1001-132773-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रोडवेज बस व स्कूटी की टक्कर में हरियाणा पुलिस के एसपीओ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रोडवेज बस व स्कूटी की टक्कर में हरियाणा पुलिस के एसपीओ की मौत
विज्ञापन
14jjrp15- प्रत्यक्षदर्शी दीपक
विज्ञापन
बेरी।
बेरी-दुजाना मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब 2 बजे रोडवेज बस व स्कूटी की टक्कर हो गई। स्कूटी सवार हरियाणा पुलिस के एसपीओ विजयभान (48) निवासी गांव शेरिया की मौके पर मौत हो गई। वह ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। पुलिस ने भाई अशोक कुमार के बयान रोडवेज चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विजयभान डीसीपी बहादुरगढ़ की सुरक्षा में तैनात थे। ड्यूटी के बाद दुजाना गांव के पास पहुंचे तो रोडवेज बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी दीपक ने बताया कि हादसा रोडवेज चालक की गलती से हुआ है।
रोडवेज बस बेरी की तरफ से तेज गति से आ रही थी और विजयभान दुजाना की तरफ से आ रहे थे। बस ने लापरवाही दिखाते हुए सीधे स्कूटी में टक्कर मार दी।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। बस चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने वाहन को साइड में कराकर वाहनों को निकलवाया।
2014 में हरियाणा पुलिस में एसपीओ के पद पर हुए थे भर्ती
विजयभान वर्ष 2013 में फौज से सेवानिवृत होने के बाद वर्ष 2014 में हरियाणा पुलिस में एसपीओ के पद पर भर्ती हुए थे। फिलहाल वह डीसीपी बहादुरगढ़ की सुरक्षा में तैनात थे। विजयभान अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वर्जन
दुजाना मार्ग पर रोडवेज व स्कूटी सवार की टक्कर होने की शिकायत मिली थी। हादसे में स्कूटी सवार हरियाणा पुलिस के एसपीओ की मौत हो गई है। मृतक के भाई अशोक कुमार के बयान पर रोडवेज चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई हैं। रविवार को झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
प्रवीन कुमार, जांच अधिकारी दुजाना थाना
Trending Videos