{"_id":"69bdbd4f482b07979b057c65","slug":"hospital-built-at-a-cost-of-crores-is-incomplete-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-122037-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: करोड़ों की लागत से बना अस्पताल अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: करोड़ों की लागत से बना अस्पताल अधूरा
विज्ञापन
-फोटो 82 : बहादुरगढ़ में बन रहा 200 बेड का सरकारी अस्पताल पड़ा अधूरा। स्रोत स्वयं
- फोटो : rajori news
विज्ञापन
Trending Videos
बहादुरगढ़। शहर में 100 बेड के सरकारी अस्पताल को 200 बेड में अपग्रेड करने के लिए वर्षों पहले शुरू किया गया भवन निर्माण कार्य अब भी अधूरा पड़ा है। भाजपा नेता जसबीर सैनी ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की कई योजनाएं धरातल पर उतरने से पहले ही दम तोड़ देती हैं।
कहा कि करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद भवन की सुध न लिए जाने से अब यह जर्जर होने लगा है। भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है। सैनी ने कहा कि यह परियोजना पूर्व में ही स्वीकृत हो चुकी थी लेकिन वर्तमान में कोई ठोस प्रगति नजर नहीं आ रही।
उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक द्वारा पुरानी योजनाओं को ही दोहराया जा रहा है जबकि इस महत्वपूर्ण अस्पताल भवन का विधानसभा सत्र में भी जिक्र नहीं किया गया। कई वर्षों से अधूरा पड़ा यह भवन अब कई जगह से जर्जर हो चुका है जिससे भविष्य में नुकसान की आशंका बढ़ गई है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वे इस मामले को सीएम के संज्ञान में लाएंगे।