{"_id":"69f3a3dcaa67b704800142d7","slug":"incomplete-road-increases-problems-demand-for-early-completion-of-naya-gaon-chowk-road-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-123281-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अधूरी सड़क से बढ़ी परेशानी, नया गांव चौक रोड जल्द पूरा कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अधूरी सड़क से बढ़ी परेशानी, नया गांव चौक रोड जल्द पूरा कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 01 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 87 : नया गांव चौक पर ग्रामीण भाजपा नेता जसबीर सैनी को अधूरी सड़क दिखाते हुए। स्रोत पाठक
- फोटो : परिणाम आने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नया गांव चौक पर आरएमसी सड़क निर्माण कार्य के अधूरा पड़े होने से ग्रामीणों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के अधूरे निर्माण और धूल-मिट्टी से परेशान ग्रामीणों ने भाजपा नेता जसबीर सैनी को मौके पर बुलाकर स्थिति से अवगत कराया।
ग्रामीण विनोद सैनी, रमेश कुमार, राजेंद्र, अनिल, राजबीर, काले और प्रवीण आदि ने बताया कि विभाग ने कई महीने पहले सड़क को उखाड़ दिया था लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया। आरोप है कि कुछ दिन पहले सड़क का एक हिस्सा बनाकर काम बीच में छोड़ दिया गया। इसके चलते सड़क पर लगातार धूल उड़ रही है और लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ सीसी रोड बनने और दूसरी तरफ सड़क अधूरी होने के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं तथा जाम की स्थिति बनी रहती है। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता जसबीर सैनी ने संबंधित विभाग के एसडीओ से बातचीत कर सड़क निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की।
Trending Videos