{"_id":"6a4666f5db48beeafc0d530f","slug":"infighting-within-the-bjp-in-bahadurgarh-shows-no-signs-of-ending-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-125060-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में भाजपा की अंदरूनी कलह खत्म होने का नहीं ले रही नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में भाजपा की अंदरूनी कलह खत्म होने का नहीं ले रही नाम
Thu, 02 Jul 2026 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 02 Jul 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
-फोटो 86 : पत्रकारों से बातचीत करते विधायक राजेश जून। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। भाजपा की अंदरूनी खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बार निर्दलीय विधायक राजेश जून की मौजूदगी में भाजपा पार्षदों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी के 2024 विधानसभा चुनाव मेें प्रत्याशी रहे दिनेश कौशिक पर पार्टी को कमजोर करने के आरोप लगाए।
बहादुरगढ़ में राजनीतिक माहौल एक बार फिर गरमा गया है। बहादुरगढ़ में भाजपा की अंदरूनी राजनीति अब खुलकर सार्वजनिक मंचों तक पहुंच चुकी है। पार्षद राजेश मकड़ौली और पूर्व पार्षद हरिमोहन धाकरे ने दिनेश कौशिक पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि दिनेश कौशिक ने भाजपा को मजबूत करने के बजाय कमजोर किया। नगर परिषद की चेयरपर्सन पर भी वार्डों में विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाया।
वहीं विधायक ने भी दिनेश कौशिक द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों का जवाब दिया। कहा कि उनका और दिनेश कौशिक का कोई मुकाबला नहीं है क्योंकि उन्हें जनता ने विधायक चुना है जबकि दिनेश कौशिक को जनता ने चुनाव में नकार दिया। विधायक ने अस्पताल के रिकॉर्ड में गड़बड़ी और रिकॉर्ड जलाने के आरोपों को भी सिरे से खारिज करते हुए कहा कि रिकॉर्ड जलाया नहीं गया था बल्कि कूड़ा बीनने वाले लोग स्टोर रूम से रिकॉर्ड उठा ले गए थे। इसकी एफआईआर भी उन्होंने दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
जून ने दिनेश कौशिक पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने पहले अपने परिवार को कमजोर किया और अपने बड़े भाई और पूर्व विधायक नरेश कौशिक का साथ नहीं दिया। पार्षद राजेश मकड़ौली और पूर्व पार्षद हरिमोहन धाकरे ने कहा कि राजेश जून ने भाजपा को मजबूत किया है। बता दें कि बुधवार को भाजपा नेता दिनेश कौशिक और नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके निर्दलीय विधायक राजेश जून पर गंभीर आरोप लगाए थे।