बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में आयोजित 11वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रा ज्योति को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। उन्हें ट्रॉफी व 2100 रुपये नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। शनिवार को प्रतियोगिता का समापन हुआ।
मटका दौड़ में नैना, बोरी दौड़ में ज्योति, थ्री लेग दौड़ में अनुष्का, 100 मीटर दौड़ में अंकिता, 400 मीटर रिले दौड़ में ज्योति, तन्नु, दिव्या और साक्षी प्रथम स्थान पर रहीं। प्रथम और द्वितीय वर्ष के बीच हुई रस्साकसी प्रतियोगिता में दोनों राउंड में द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने जीत हासिल की।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ पवन जैन (उप प्रधान), एम.सी. जोशी (संयुक्त सचिव), सुरेश अग्रवाल (महासचिव) तथा एएसई सरला देवी 112 इंचार्ज भी उपस्थित रहे। प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।