फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   'Kuan Pujan' (well-worship ritual) held upon the birth of a daughter; women sang auspicious songs.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेटी के जन्म पर हुआ कुआं पूजन, महिलाओं ने गाए मंगल गीत

Thu, 30 Jul 2026 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 30 Jul 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
'Kuan Pujan' (well-worship ritual) held upon the birth of a daughter; women sang auspicious songs.
-फोटो 83 : बेटी जन्म पर कुआं पूजन के लिए जाती महिलाएं। स्रोत पाठक
बहादुरगढ़। नेताजी नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाइनपार के शास्त्री नगर क्षेत्र में वीरवार को बेटियों के जन्म की खुशी में पारंपरिक कुआं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। नीतिका और प्रीति के घर जन्मी नवजात बेटियों के स्वागत में महिलाओं ने मंगल गीत गाए, जबकि बुजुर्गों ने बच्चियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रोहित और डॉ. रवि ने की। एएनएम मंजू कुमारी ने महिलाओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की शपथ दिलाई। स्वास्थ्य केंद्र की ओर से नवजात बच्चियों की माताओं को बेबी किट, फल और बधाई पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डॉ. गगन जैन और डॉ. गौरव अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य इलाज के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाना भी है। भारत विकास परिषद के सतीश शर्मा ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरणादायक पहल बताया। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता व स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed