सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   More than 60 youths going to Delhi were detained in Bahadurgarh to protest against the Agneepath scheme

अग्निपथ विरोध: बहादुरगढ़ में दिल्ली जा रहे 60 से ज्यादा युवाओं को हिरासत में लिया, दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों में आए थे युवक

संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 20 Jun 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
सार

युवक भिवानी और रोहतक से दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों में आए थे। रोके जाने पर युवाओं ने धरना दिया और दिल्ली की तरफ भागने की कोशिश की। अग्निपथ का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस लाइन ले जाया गया।

More than 60 youths going to Delhi were detained in Bahadurgarh to protest against the Agneepath scheme
प्रदर्शनकारी युवा को उठाकर ले जाते पुलिसकर्मी। युवाओं को समझाते डीएसपी राहुल देव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

सेना में अग्निपथ योजना लागू करने के विरोध में प्रदर्शन करने दिल्ली जा रहे 60 से अधिक युवाओं को पुलिस ने बहादुरगढ़ में टीकरी बॉर्डर से पहले ही हिरासत में ले लिया। बसों में बैठाकर पुलिस लाइन झज्जर ले गई। युवाओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए और अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग की।  

Trending Videos

 

भिवानी जिले के तोशाम और रोहतक के महम से दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर आए 60 से अधिक युवा दिल्ली की ओर जा रहे थे। इन युवकों के आने की पूर्व सूचना के आधार पर जिला पुलिस ने बाईपास पर सेक्टर-9 के निकट नाकेबंदी कर ली थी। तीन उप पुलिस अधीक्षकों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी बाईपास पर तैनात कर दिए गए। सुबह करीब साढ़े दस बजे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार युवक आए तो पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रुकवा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने युवकों को दिल्ली जाने के बजाय अपने घरों को वापस जाने के लिए समझाया। युवाओं ने बेरोजगारी को लेकर अपनी समस्या बताते हुए दिल्ली जाने की गुहार लगाई। लेकिन पुलिस ने जाने नहीं दिया तो युवक नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर बैठ गए। धरना पर बैठे युवक भारत माता की जय व जय जवान जय किसान जैसे नारे लगाने लगे और अग्निपथ वापस लेने की मांग की। कुछ देर बाद युवकों ने दिल्ली जाने के लिए भागना शुरू कर दिया।

 

मगर उप पुलिस अधीक्षक राहुल देव, पवन कुमार शर्मा और अरविंद दहिया के नेतृत्व में पुुलिस सतर्क थी और भागते युवकों को एक-एक कर काबू कर लिया। सभी युवकों को पहले से तैयार खड़ी हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में बैठाया और रवाना हो गई। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि हिरासत में लिए गए युवकों को कहां ले जाया जा रहा है।

 

डीएसपी राहुल देव ने कहा कि हिरासत में लिए गए सभी युवक हमारे बच्चे हैं, हम भी उनके अच्छा भविष्य चाहते हैं। फिलहाल उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाकर भोजन करवाया जाएगा,, फिर सभी अपने घरों के लिए चले जाएंगे। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हिरासत में लिए गए सभी युवकों को झज्जर में पुलिस लाइन ले जाया गया।
 

हिरासत में लिए युवकों ने कहा कि केंद्र सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है। अग्निपथ से उनका भविष्य बरबाद हो जाएगा। चार साल सेना में सेवाएं देकर लौटने वाले युवक न इधर के रहेंगे और न उधर के रहेेंगे। इसलिए सरकार को सेना में पुरानी भर्ती व्यवस्था ही जारी रखनी होगी, अन्यथा हम कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed