सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Online booking will begin for 25 buses at the Jhajjar Depot following the COVID-19 pandemic.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कोरोना के बाद झज्जर डिपो की 25 बसों में शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Online booking will begin for 25 buses at the Jhajjar Depot following the COVID-19 pandemic.
13jjrp13- झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा में खड़ी बसें। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
झज्जर। रोडवेज की तरफ से कोरोना काल के बाद झज्जर डिपो के लंबे रूटों की 25 रोडवेज बसाें में ऑनलाइन सीट बुकिंग शुरू की जाएगी। झज्जर डिपो ने इन 25 बसों का नया टाइम टेबल मुख्यालय में भेजा दिया है। छह साल से पहले लंबे रूटों पर चलने वाली रोडवेज बसों की ऑनलाइन बुकिंंग होती थी।
Trending Videos

कोरोना काल में हरियाणा राज्य परिवहन ने रोडवेज बसों की ऑनलाइन सीट बुकिंग को बंद कर दिया था। अब फिर हरियाणा राज्य परिवहन की तरफ से रोडवेज बसों की ऑनलाइन सीट बुकिंग शुरु की जाएगी जिसके बाद लंबे रूट पर सफर करने वाले यात्री बसों में अपनी सीट को बुक करके आसानी से सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बसों में ऑनलाइन सीट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू होने के बाद यात्री हरियाणा राज्य परिवहन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोडवेज बसों की ऑनलाइन सीट बुक कर सकेंगे। इस दौरान यात्री सीट नंबर, तारीख व रूट का चयन कर अपनी सीट बुक कर सकेंगे।
वेबसाइट से होगी ऑनलाइन सीट बुकिंग

रोडवेज बसों में ऑनलाइन सीट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू होने के बाद यात्री हरियाणा राज्य परिवहन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोडवेज बसों की ऑनलाइन सीट बुक कर सकेंगे। इस दौरान यात्री सीट नंबर, तारीख व रूट का चयन कर अपनी सीट बुक कर सकेंगे।



बस अड्डा झज्जर से चलेगी सबसे ज्यादा बसें

झज्जर डिपो की 25 रोडवेज बसों को अलग-अलग बस अड्डों व रूटों पर चलाया जाएगा। इस दौरान शहर के सामान्य बस अड्डा से सबसे अधिक 14 रोडवेज बसों को चलाया जाएगा। इसके अलावा बहादुरगढ़ बस अड्डा से सात, रोहतक बस अड्डा से दो और दिल्ली व गुरुग्राम बस अड्डा से एक-एक रोडवेज बस का संचालन होगा।



वर्जन

रोडवेज की तरफ से लंबे रूटों की रोडवेज बसों में ऑनलाइन सीट बुकिंग शुरू की जाएगी। इसको लेकर हरियाणा राज्य परिवहन मुख्यालय ने 25 रोडवेज बसों को निर्धारित कर उनका नया टाइम टेबल मांगा था। झज्जर डिपो की तरफ से इन 25 रोडवेज बसों का नया टाइम टेबल भेजा गया है। मुख्यालय से मंजूर होने के बाद झज्जर डिपो की 25 रोडवेज बसों की ऑनलाइन बुकिंग शुरु हो जाएगी। रोडवेज बसों में ऑनलाइन सीट बुकिंग शुरू होने के बाद यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

प्रमोद, यातायात प्रबंधक, रोडवेज विभाग झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article