सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Palika Bazaar is the most expensive in the commercial category, and Sector-6 in the residential category.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कॉमर्शियल में पालिका बाजार और रिहायशी में सेक्टर-छह सबसे महंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Palika Bazaar is the most expensive in the commercial category, and Sector-6 in the residential category.
14jjrp04- सेक्टर-6 ​स्थित खड़ी बि​ल्डिंग। इस एरिया के कलेक्टर रेट सबसे ज्यादा बढ़ने प्रस्तावित 
विज्ञापन
झज्जर। वर्ष 2026-27 के लिए कलेक्टर रेट निर्धारण की प्रक्रिया जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। प्रशासन की तरफ से नए वित्तीय वर्ष के लिए झज्जर के शहरी क्षेत्र में कॉमर्शियल और निवासीय एरिया के कलेक्टर रेट में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है। इसके लिए प्रशासन की तरफ से ड्राफ्ट तैयार कर दिया गया है।
Trending Videos

नए कलेक्टर रेट लगने के बाद झज्जर शहरी क्षेत्र में काॅमर्शियल एरिया में शहर के पालिका बाजार और देसवाल कांप्लेक्स सबसे महंगे एरिया बन जाएंगे। पालिका बाजार और देसवाल कांप्लेक्स के लिए कॉमर्शियल रेट 10 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद 88 हजार रुपये प्रति वर्ग गज हो जाएंगे, जो फिलहाल 80 हजार रुपये प्रति वर्ग गज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी एरिया में नॉन काॅमशियल रेट 10 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद 24200 रुपये प्रति वर्ग गज होंगे जो पहले 22 हजार रुपये प्रति वर्ग गज थे। दोनों ही कैटेगरी में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया है।
वहीं नॉन कॉमर्शियल की बात करें तो कलेक्टर रेट लगने के बाद सबसे महंगा एरिया सेक्टर-6 हो जाएगा। फिलहाल सेक्टर-6 में नाॅन कॉमर्शियल रेट 35 हजार रुपये प्रति वर्ग गज है जो 10 प्रतिशत कलेक्टर रेट लगने के बाद 38500 रुपये प्रति वर्ग गज हो जाएगा।
इसी प्रकार सेक्टर-6 में इस समय कॉमर्शियल रेट 66 हजार रुपये प्रति वर्ग गज है जो कलेक्टर रेट लगने के बाद 72600 रुपये प्रति वर्ग गज हो जाएगा। इसी प्रकार सेक्टर-9 नॉन कॉमर्शियल में सेक्टर-6 के बाद दूसरा सबसे महंगा एरिया होगा जो कलेक्टर रेट लगने के बाद 36300 रुपये प्रति वर्ग गज होगा।
इस समय यहां कलेक्टर रेट 33 हजार रुपये प्रति वर्ग है। सेक्टर-9 के कॉमर्शियल रेट की बात करें तो इस समय यहां 55 हजार रुपये प्रति वर्ग गज रेट चल रहा है, जो कलेक्टर रेट लगने के बाद 60500 रुपये हो जाएगा।

झज्जर तहसील के गांव की कृषि भूमि के रेट भी 10 प्रतिशत बढ़ाए
प्रशासन ने झज्जर तहसील के गांव की कृषि भूमि के प्रस्तावित कलेक्टर रेट वर्ष एक अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक 10 प्रतिशत बढ़ाए गए हैं। कस्बा झज्जर के रेट सबसे ज्यादा हुए हैं। नहरी चाही बंजर भूड के पहले कलेक्टर रेट 88 लाख रुपये थे जो अब 96 लाख 80 हजार रुपये प्रस्तावित हैं। इसी प्रकार से गैर मुमकिन के कलेक्टर रेट पहले 88 लाख रुपये थे जो अब 96 लाख 80 हजार रुपये प्रस्तावित हैं।

वर्जन
कलेक्टर रेट के निर्धारण को लेकर आमजन से सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। मुख्य रजिस्ट्रेशन शाखा की तरफ से सुझाव और आपत्तियां 23 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे। यदि कोई नागरिक सुझाव या आपत्ति दर्ज कराना चाहता है तो वह आगामी 23 मार्च तक लघु सचिवालय, झज्जर स्थित प्रथम तल पर मुख्य रजिस्ट्रेशन शाखा के कमरा नंबर 207 में दर्ज करवा सकता है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तारीख के बाद किसी भी सुझाव या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
स्वप्निल रविन्द्र पाटिल, जिला कलेक्टर एवं डीसी
बॉक्स


कालोनियों के अनुसार पुराने व नए प्रस्तावित कलेक्टर रेट
कालोनी कॉमर्शियल (पहले रेट) कॉमर्शियल (अब प्रस्तावित) नॉन कॉमर्शियल (पहले रेट) नॉन कॉमर्शियल (अब प्रस्तावित)
आफिसर कालोनी 22,000 24,200 17,600 19,360
लाल सिंह कालोनी 22,000 24,200 15,400 16,940
घोसियान मोहल्ला 39,600 43,560 15,400 16,940
लाल डोरा 41,400 45,540 15,400 16,940
वाल्मीकि बस्ती छारा चुंगी 39,600 43,560 15,400 16,940
सीताराम गेट 39,600 43,560 15,400 16,940
बेरी गेट-1 22,000 24,200 15,400 16,940
चौधरीयान मोहल्ला 39,600 43,560 15,400 16,940
चौपटा मोहल्ला 43,000 47,300 17,000 18,700
दिवान गेट 39,600 43,560 15,400 16,940
जैन गली 39,600 43,560 15,400 16,940
दिल्ली गेट 39,600 43,560 15,400 16,940
हरीपुरा मोहल्ला 43,000 47,300 17,000 18,700
दमदमा मोहल्ला 39,600 43,560 15,400 16,940
डायमंड चौक मैन बाजार 79,200 87,120 22,000 24,200
पोस्ट आफिस 79,200 87,120 22,000 24,200
पुलिस स्टेशन 79,200 87,120 22,000 24,200
सेक्टर-6 66,000 72,600 35,000 38,500
गुरुकुल-2 16,000 17,600 11,000 12,100
पावर हाउस 33,000 36,300 16,500 18,150
सुमन सिटी 33,000 36,300 22,000 24,200
सेक्टर-7 52,000 57,200 27,500 30,250
झज्जर बादली रोड 28,500 31,350 15,400 16,940
नया बस स्टैंड 28,500 31,350 16,500 18150
राधा स्वामी कालोनी 28,500 31,350 16500 18150
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed