फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Participated in the *Godan* (ritual donation of a cow) and pledged to conserve the bovine population.

Jhajjar-Bahadurgarh News: गोदान में भाग लेकर गोवंश के संरक्षण का संकल्प लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Participated in the *Godan* (ritual donation of a cow) and pledged to conserve the bovine population.
फोटो-65:नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी को चित्र भेंटकर सम्मानित करते स्वागमी दिव्यानंद महाराज
बहादुरगढ़। बादली रोड स्थित सेठ रामअवतार गोयल गौ एवं वन्य जीव उपचार केंद्र में रविवार को गोदान कार्यक्रम का समापन हुआ। अंतिम दिन पूज्य डॉ. स्वामी दिव्यानंद महाराज ‘भिक्षु’ (तपोवन, हरिद्वार) के सानिध्य में विधि-विधान से कामधेनु यज्ञ, गोपूजन और गोदान किया गया। कार्यक्रम में गोसेवकों ने भाग लेकर गौवंश के संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

स्वामी दिव्यानंद महाराज ने कहा कि गोसेवा और गोदान भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपराएं हैं। इनके माध्यम से जीवों के प्रति करुणा, सेवा और समर्पण का भाव मजबूत होता है। उन्होंने गोवंश की सेवा और संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने तथा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राज सिंह, अशोक चोपड़ा, रवि आर्य, महिला सत्संग सभा, डॉ. राहुल, राम लोहचब, ऋषिपाल, संजय गुप्ता, चंद्रभान, सरोज रमेश राठी, रामलाल, सुरेश शर्मा और भतेरी देवी सहित अन्य लोगों ने गौदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराज ने गोदान करने वालों को स्मृति चिह्न भेंट कर आशीर्वाद दिया। इसके बाद सुनील नरूला (सन्नी) क्वालिटी कैटर्स की ओर से भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई।
मंच संचालन गोधन सेवा समिति के सदस्य नीतीश गौड़ ने किया। समिति अध्यक्ष रमेश राठी ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed