फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Work begins on a culvert connecting five sectors; project cost to be 3.51 crore.

Jhajjar-Bahadurgarh News: पांच सेक्टरों को जोड़ने वाली पुलिया का काम शुरू, 3.51 करोड़ आएगी लागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Work begins on a culvert connecting five sectors; project cost to be 3.51 crore.
फोटो-52: बहादुरगढ़ में ओमेक्स के पास बनाई गई वैकल्पिक नहर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर के पांच सेक्टरों को जोड़ने वाली 200 फुटा मास्टर रोड पर ओमेक्स सिटी के पास पुलिया का निर्माण कार्य तेज हो गया है। सिंचाई विभाग से एनओसी मिलने के बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के लिए अस्थायी नहर का निर्माण कराया है।
वहीं, करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बन रही पुलिया के बाद जर्जर मास्टर रोड का पुनर्निर्माण किया जाएगा। सड़क निर्माण को मुख्यालय से प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस मार्ग के आसपास ओमेक्स, केएलजे, आरपीएस और फोर्टेशिया समेत कई कॉलोनियां हैं। यहां रहने वाले हजारों लोगों को सड़क खराब होने के कारण आवागमन में परेशानी होती है। पुलिया और सड़क का निर्माण पूरा होने से आसपास के सेक्टरों और कॉलोनियों के बीच आवागमन सुगम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल से लंबित था पुलिया का निर्माण
ओमेक्स सिटी के पास प्रस्तावित जंक्शन के लिए पुलिया का निर्माण महत्वपूर्ण है। इसकी प्रक्रिया कुछ माह पहले शुरू हुई थी, लेकिन काम पूरा नहीं हो सका। अब अस्थायी नहर बनाकर पानी के बहाव की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है, जिससे पुलिया निर्माण में तेजी आने की उम्मीद है। हालांकि, बारिश के कारण काम प्रभावित होने से इसके पूरा होने में देरी हो सकती है।
3.51 करोड़ से होगा सड़क का पुनर्निर्माण
सेक्टर-5/15, 4/4ए और 3ए/3बी को जोड़ने वाली 200 फुटा सेक्टर डिवाइडिंग रोड वर्ष 2019 में बनाई गई थी। करीब पांच साल से जर्जर इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। एचएसवीपी इस सड़क के पुनर्निर्माण पर 3.51 करोड़ रुपये खर्च करेगा। प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी है।

------------------------
एचएसवीपी के एसडीओ कृष्ण मलिक ने बताया कि नहर पर पुलिया बनाने के लिए साथ में अस्थायी नहर तैयार की गई है। इससे पानी का बहाव जारी रखा जाएगा। इसके बाद पुलिया का काम तेज किया जाएगा और फिर सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed