सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   People Outraged Over Lack of Supplies at Agency; Cylinders Distributed Under Police Presence

Jhajjar-Bahadurgarh News: एजेंसी पर सप्लाई न आने से भड़के लोग, पुलिस की मौजूदगी में बंटे सिलिंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
People Outraged Over Lack of Supplies at Agency; Cylinders Distributed Under Police Presence
फोटो-54: बहादुरगढ़ के झज्जर रोड स्थित गैस एजेंसी पर भीड़ को काबू में रखने के लिए तैनात पुलिस कर्म
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पेट्रोलियम कंपनियों का सर्वर डाउन होने के कारण गैस सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग प्रभावित है। गैस एजेंसियों के बाहर सिलिंडर लेने वालों की भीड़ बढ़ती जा रही है। शनिवार को भी शहर की सभी सातों गैस एजेंसियों पर भारी भीड़ देखी गई।
Trending Videos

बस स्टैंड के पास स्थित विरेंद्रा गैस एजेंसी पर गैस की सप्लाई नहीं पहुंचने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। यहां पर पुलिस बुलाकर एजेंसी संचालकों ने लोगों को शांत करके घर भेजा। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग सिलिंडर लेने एजेंसी पर पहुंचे थे लेकिन सप्लाई न आने से खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं झज्जर रोड स्थित राम गैस एजेंसी पर भीड़ के बीच कहासुनी की स्थिति बनने पर एजेंसी संचालक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सेक्टर-6 थाना से एक महिला समेत दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में ही सिलिंडरों की बुकिंग और वितरण का कार्य कराया गया।
राम गैस एजेंसी पर आए उपभोक्ता गौरव और हेमराज ने बताया कि दो-तीन घंटे लाइन में लगने के बाद सिलिंडर मिला है। बहादुरगढ़ की सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी सपना ने बताया कि विरेंद्रा गैस एजेंसी की सप्लाई न आने से वहां पर कुछ परेशानी हुई। वैसे घरेलू गैस की कोई किल्लत नहीं है।
पेट्रोलियम कंपनियों का सर्वर डाउन होने के कारण ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है जिससे लोग सीधे एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं और भीड़ बढ़ रही है। उन्होंने लोगों से जरूरत के अनुसार ही सिलिंडर लेने और संयम बनाए रखने की अपील की।

फोटो-54: बहादुरगढ़ के झज्जर रोड स्थित गैस एजेंसी पर भीड़ को काबू में रखने के लिए तैनात पुलिस कर्म

फोटो-54: बहादुरगढ़ के झज्जर रोड स्थित गैस एजेंसी पर भीड़ को काबू में रखने के लिए तैनात पुलिस कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed