सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Production in factories drops by 50%; night shifts suspended, working hours reduced during the day as well.

Jhajjar-Bahadurgarh News: फैक्टरियों में 50 प्रतिशत घटा उत्पादन, नाइट शिफ्ट बंद...दिन में भी काम के घंटे घटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Production in factories drops by 50%; night shifts suspended, working hours reduced during the day as well.
फोटो-59: बहादुरगढ़ के गणपति धाम स्थित एक फैक्टरी में बंद पड़ी मशीनें। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गैस किल्लत व कच्चे माल की कमी से फुटवियर समेत अन्य फैक्टरियों में उत्पादन 40 से 60 प्रतिशत तक घट गया है। कई फैक्टरियों में नाइट शिफ्ट बंद कर दी गई है जबकि दिन में भी काम के घंटों में कटौती कर दी गई है। मशीनों का संचालन भी पहले की तुलना में करीब 50 से 60 प्रतिशत तक ही रह गया है।
Trending Videos


फुटवियर पार्क एसोसिएशन के वरिष्ठ उपप्रधान नरेंद्र छिकारा ने बताया कि बहादुरगढ़ में करीब ढाई हजार फुटवियर फैक्टरियां हैं। यहां रोजाना एक से सवा करोड़ जोड़ी फुटवियर का उत्पादन होता था लेकिन अब उत्पादन लगभग आधा रह गया है। पहले 10 से 15 फैक्टरियों में नाइट शिफ्ट चलती थी जो अब बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय पर नहीं हो रहे ऑर्डर पूरे
टीआरजेड फुटवियर फैक्टरी के मालिक संदीप जैन ने बताया कि उनकी फैक्टरी में गैस की कमी के कारण 40 से 50 प्रतिशत तक उत्पादन घट गया है। इससे समय पर ऑर्डर पूरे करने में परेशानी आ रही है। आरके ब्रुश के मालिक ऋषि ने बताया कि कर्मचारियों की कमी के कारण उनकी आधे से ज्यादा मशीनें बंद पड़ी हैं। पहले रोजाना 1000 से 1200 ब्रुश तैयार होते थे जबकि अब मुश्किल से 500 से 700 पीस ही बन पा रहे हैं। उत्पादन घटने से कई ऑर्डर भी रद्द होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed