{"_id":"6aa24f6321fd1d751d060038","slug":"radiographer-s-hooliganism-at-bahadurgarh-trauma-center-acting-pmo-attacked-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में रेडियोग्राफर की गुंडागर्दी, कार्यवाहक पीएमओ पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में रेडियोग्राफर की गुंडागर्दी, कार्यवाहक पीएमओ पर हमला
Thu, 10 Sep 2026 12:04 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:04 PM IST
सार
ट्रामा सेंटर में एक रेडियोग्राफर द्वारा कथित तौर पर कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, यह घटना ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर कार्यवाही की आशंका के चलते हुई।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने के मामले में कार्रवाई की आशंका के चलते एक रेडियोग्राफर द्वारा कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद नाराज डॉक्टरों ने काम छोड़कर ट्रामा सेंटर के बाहर एकत्रित होकर रोष जताया। एचसीएमएस एसोसिएशन ने घटना के विरोध में आधे दिन का वर्क सस्पेंड किया और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
बताया गया है कि ट्रामा सेंटर के एक्स-रे रूम में रेडियोग्राफर के पद पर कार्यरत संदीप पर ड्यूटी से गैरहाजिर रहने को लेकर कार्रवाई की आशंका थी। आरोप है कि इसी रंजिश में उसने ट्रामा सेंटर के राउंड पर पहुंचे कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट की। इससे पहले 8 सितंबर को भी आरोपी द्वारा पीएमओ रूम में घुसकर बदतमीजी करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद डॉक्टरों में रोष फैल गया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कार्यवाहक पीएमओ की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई और उनका मेडिकल भी करवाया गया। डॉक्टरों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
वहीं, सिविल सर्जन को भी पत्र भेजकर दोषी कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की गई है। डॉक्टरों का कहना है कि स्वास्थ्य संस्थान में अधिकारियों और चिकित्सकों के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।