{"_id":"69bdbde32a2d17a1710b599e","slug":"rain-and-strong-winds-have-damaged-10000-acres-of-wheat-raising-concerns-for-farmers-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-122050-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश और तेज हवा से 10 हजार एकड़ गेहूं की फसल बिछी, किसानों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश और तेज हवा से 10 हजार एकड़ गेहूं की फसल बिछी, किसानों की बढ़ी चिंता
विज्ञापन
-फोटो 87 : लडरावण गांव में बारिश के बाद बिछी गेहूं की फसल। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दो दिनों से हो रही लगातार बारिश और चल रही तेज हवा का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ रहा है। बहादुरगढ़ और बादली क्षेत्र में लगभग 28 हजार 500 हेक्टेयर में गेहूं की फसल खड़ी है। इसमें से 10 हजार हेक्टेयर गेहूं की फसल बिछ गई है।
कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि और बारिश या तेज हवा चलती है तो गेहूं की फसल में और ज्यादा नुकसान हो सकता है। अब तक क्षेत्र में कुल 15.20 एमएम बारिश हो चुकी है।
बारिश से अधिकतम तापमान में 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। तेज हवा और बारिश के कारण खड़ी फसल खेतों में गिर गई है। फसल गिरने से उत्पादन पर असर पड़ सकता है और कटाई में भी दिक्कतें आएंगी।
बारिश के कारण गांव मांडोठी, छारा, मातन, लडरावण, कुलासी, खरहर, देवरखाना, बाढ़सा, लगरपुर, दरियापुर के अलावा अन्य कई गांवों में गेहूं की फसल में नुकसान की आशंका है।
लडरावण गांव के किसान सुमेर सिंह, सत्येंद्र, जयकिशन, सुखबीर सिंह ने बताया कि फसल पकने के अंतिम चरण में इस तरह का नुकसान उनकी मेहनत पर भारी पड़ सकता है। प्रशासन से मांग की है कि जिन किसानों की फसल खराब हो गई है, उसकी गिरदावरी कराते हुए मुआवजा दिया जाना चाहिए।
वहीं छारा गांव के किसान प्रवीण कुमार, जसबीर सिंह ने बताया कि दो दिनों से हो रही बारिश का असर किसानों पर पड़ा है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में काफी नुकसान की आशंका है। अभी भी बारिश का दौर जारी है। यदि बारिश नहीं रुकी तो और ज्यादा नुकसान हो सकता है।
मांडोठी, छारा, मातन, लडरावण, कुलासी समेत कई गांवों में फसल खराब हुई है। इसकी रिपोर्ट अभी तैयार की जा रही है। बारिश से कई सड़कों और कॉलोनियों में भी कीचड़ जमा हो गया। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है।
वर्जन
विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों का आंकलन किया जा रहा है।
-डॉ. सुनील कौशिक, एसडीओ, कृषि विभाग, बहादुरगढ़।
-फोटो 87 : लडरावण गांव में बारिश के बाद बिछी गेहूं की फसल। स्रोत ग्रामीण
Trending Videos