सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Received a lot of applause by presenting Haryanvi dance

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणवीं नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 02 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Received a lot of applause by presenting Haryanvi dance
-फोटो 60 : हरियाणवीं नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में पूर्व छात्र मिलन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में किरण गांधी, अंजू अग्रवाल व डा. पिंकी उपस्थित रहीं। छात्राओं नेहा, नैना, अंजलि व आभा ने पूर्व छात्राओं का अभिनंदन स्वागत गीत गाकर किया। बीएड द्वितीय वर्ष की तान्या ने नृत्य प्रस्तुति के द्वारा गणेश वंदना की। द्वितीय वर्ष की ज्योति ने हरियाणवीं नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
Trending Videos


प्राचार्य डाॅ. आशा शर्मा ने कहा कि पूर्व छात्र किसी भी शिक्षण संस्थान की अमूल्य धरोहर होते हैं। समारोह में 95 एलुमिनी उपस्थित रहीं। महाविद्यालय की पूर्व छात्राओं ने विचार साझा किए और महाविद्यालय से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को फिर से ताजा किया। एल्युमिनी कमेटी के नए पद पर किरण गांधी को प्रधान, अंजू अग्रवाल को उप प्रधान, निशा को सचिव, राधिका व कविता बलहारा को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। सत्र 2007 की पूर्व छात्रा निशा ने महाविद्यालय के प्रति अपने स्नेह और जुड़ाव का परिचय देते हुए 10 हजार की राशि भेंट की। इस कार्यक्रम का आयोजन एलुमनाई कमेटी की प्रभारी डाॅ. सुषमा राठी, दिव्या बंसल, डाॅ. अन्नू शर्मा, रवीना तनेजा, रचिता बत्रा, नमृता द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed