{"_id":"69f50e7dfa1363406a055cb0","slug":"roads-in-sector-2-are-in-a-deplorable-state-with-over-100-potholes-troubling-residents-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-123334-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर-2 की सड़कों की हालत दयनीय, 100 से अधिक गड्ढों से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर-2 की सड़कों की हालत दयनीय, 100 से अधिक गड्ढों से लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 02 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-2 में सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। सरस्वती दयानंद द्वार के पास, सेक्टर 2-6 रोड से पुलिस स्टेशन, एचएसवीपी मार्केट होते हुए बेरी रोड तक जाने वाले मार्ग पर सौ से अधिक गड्ढे बन चुके हैं। छोटूराम द्वार के पास और सेक्टर-2 के अंदर भी अधिकांश जगह सड़कें टूटी हैं। इससे रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सेक्टरवासी राजकुमार अरोड़ा, गुलाब मलिक ने बताया कि गड्ढों के कारण कई हादसे भी हो चुके हैं। हाल ही में एक महिला टीचर स्कूटी से गिरकर घायल हो गई जबकि इससे पहले एक बुजुर्ग भी इसी रास्ते पर गिर चुके हैं। जनजागरण समिति के अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा ने बताया कि वे पिछले वर्ष अगस्त से ही नगर परिषद के एमई नवीन देशवाल और चेयरपर्सन के संपर्क में हैं लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
सेक्टर-2 की सड़कों के निर्माण के लिए 8 करोड़ 32 लाख रुपये का प्रस्ताव अगस्त 2025 में पास हो चुका है लेकिन 9 महीने बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया है। अधिकारियों की ओर से टेंडर प्रक्रिया में देरी का हवाला दिया जा रहा है।
लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो बारिश के मौसम में स्थिति और खराब हो जाएगी। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि जल्द ही सेक्टर दो की सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
Trending Videos