सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sector-6 roads will be brightened with Rs. 3.5 crore, tender allotted

Jhajjar-Bahadurgarh News: साढ़े तीन करोड़ से चमकेंगी सेक्टर-6 की सड़कें, टेंडर आवंटित

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 01 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sector-6 roads will be brightened with Rs. 3.5 crore, tender allotted
फोटो-60: बहादुरगढ़ के सेक्टर छह की जर्जर सड़क। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-6 में लंबे समय से जर्जर सड़कों के दिन अब बदलने वाले हैं। नगर परिषद सेक्टर की सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर आवंटित कर दिया है। टेंडर लेने वाली एजेंसी को बैंक गारंटी जमा कराने और शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos


करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-6 की सभी मुख्य सड़कों का निर्माण बिटुमिन (डामर) से किया जाएगा। इससे न केवल सड़कों की स्थिति में सुधार होगा बल्कि क्षेत्रवासियों को भी आवागमन में राहत मिलेगी। सेक्टर छह से पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा ने बताया कि यह टेंडर लंबे समय से गुरुग्राम स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय में लंबित था जिसके चलते कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्वयं इस मामले में पहल करते हुए टेंडर फाइल को पास करवाया और नगर परिषद से आवंटन प्रक्रिया पूरी करवाई। पार्षद ने कहा कि सड़कों की खराब हालत के कारण सेक्टरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती थी, जिससे गड्ढों में पानी भर जाता था और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता था।

अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। नगर परिषद के अधिशासी अभियंता भारत भूषण ने बताया कि सेक्टर छह की सड़कों का काम जल्द ही शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed