{"_id":"6a786550633a8d6642091c23","slug":"security-stepped-up-in-delhi-metro-ahead-of-independence-day-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-126111-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो में बढ़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो में बढ़ी सुरक्षा
Sun, 09 Aug 2026 05:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 09 Aug 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो में रविवार से सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अनुसार, मेट्रो स्टेशनों पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) द्वारा यात्रियों की सुरक्षा जांच सख्त कर दी गई है। यह व्यवस्था 16 अगस्त तक जारी रहेगी।
डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया कि सुरक्षा जांच बढ़ाए जाने से कुछ स्टेशनों पर यात्रियों को लंबी कतारों का सामना करना पड़ सकता है। खासकर सुबह और शाम के पीक आवर्स में स्टेशन में प्रवेश और जांच पूरी करने में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक समय लग सकता है। डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें और सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ कर्मियों का सहयोग करें। यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है, ताकि मेट्रो सेवाएं सुचारु रूप से जारी रहें।