सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sewerage line laying work in Agarwal Colony remains incomplete even after a year; memorandum submitted.

Jhajjar-Bahadurgarh News: अग्रवाल कॉलोनी में सीवरेज लाइन बिछाने का काम एक साल बाद भी अधूरा, सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 18 Jun 2026 04:23 AM IST
विज्ञापन
Sewerage line laying work in Agarwal Colony remains incomplete even after a year; memorandum submitted.
-फोटो 87 : जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन को मांग पत्र सौंपते अग्रवाल कॉलोनी सुधार समिति पदाधिका
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अग्रवाल कॉलोनी की अधूरी पड़ी सीवरेज लाइन को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। अग्रवाल कॉलोनी सुधार समिति ने जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अभियंता (सीवरेज) को ज्ञापन सौंपकर गली नंबर-1 से 7 तक नई सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।

समिति का आरोप है कि कार्य शुरू होने के बाद लंबे समय से बंद पड़ा है जिससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समिति के संरक्षक रविंद्र कुमार गुप्ता और संजय अग्रवाल ने बताया कि कॉलोनी की पुरानी सीवरेज लाइन गली नंबर-1 से 7 तक पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके समाधान के लिए विभाग से लगातार मांग की गई थी जिसके बाद नई सीवरेज लाइन डालने की मंजूरी मिली। मार्च 2025 में कार्य शुरू भी हुआ लेकिन कुछ समय बाद इसे बीच में ही रोक दिया गया।
विज्ञापन

करीब एक वर्ष से सड़कें खुदी हुई हैं और निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी है। समिति ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed