सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   SIR: Process to make the voter list error-free, not to remove names: DC

एसआईआर मतदाता सूची से नाम घटाने नहीं बल्कि त्रुटि रहित बनाने की प्रक्रिया : डीसी

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 18 Jun 2026 04:53 AM IST
विज्ञापन
SIR: Process to make the voter list error-free, not to remove names: DC
विज्ञापन
झज्जर। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा के दिशा-निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अपडेट और विश्वसनीय बनाना है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि एसआईआर किसी भी पात्र मतदाता का नाम हटाने की प्रक्रिया नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि एसआईआर मृत व्यक्तियों के नाम, दोहरी प्रविष्टियों और स्थानांतरित मतदाताओं की पुरानी जानकारी को अपडेट करने की वैधानिक प्रक्रिया है। एसआईआर के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और कोई भी योग्य व्यक्ति मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण करने के साथ-साथ मतदाता सूची में आवश्यक सुधार भी किए जाते हैं।उन्होंने बताया कि शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची ही मजबूत लोकतंत्र का आधार है। सही मतदाता सूची से चुनाव प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय बनती है।
विज्ञापन


इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा की वेबसाइट ceoharyana.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है। डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला झज्जर के नागरिकों से अपील कि वे एसआईआर अभियान में सहयोग करें और अपनी मतदाता संबंधी जानकारी को सही एवं अपडेट करवाएं।

एसआईआर का मुख्य उद्देश्य
- मृत व्यक्तियों के नाम हटाना-दोहरी प्रविष्टियों को समाप्त करना-स्थानांतरित मतदाताओं की जानकारी अपडेट करना
- नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करना
- वोटर लिस्ट को शुद्ध व अपडेट बनाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed