{"_id":"6a32ad438b148e63b60efc4a","slug":"skill-enhance-cricket-academy-won-the-match-by-83-runs-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-136417-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: स्किल एन्हांस क्रिकेट अकादमी ने 83 रनों से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: स्किल एन्हांस क्रिकेट अकादमी ने 83 रनों से जीता मैच
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 18 Jun 2026 04:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झज्जर। गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ और स्किल एन्हांस क्रिकेट अकादमी की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में स्किल एन्हांस क्रिकेट अकादमी की टीम ने 83 रनों से जीत दर्ज की। मैच में स्किल एन्हांस क्रिकेट अकादमी की टीम के खिलाड़ी अंकुश कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
बहादुरगढ़ स्थित झज्जर क्रिकेट ग्राउंड में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ और स्किल एन्हांस क्रिकेट अकादमी की टीम के बीच एक क्रिकेट मैच खेला गया। गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए स्किल एन्हांस क्रिकेट अकादमी की टीम 46.2 ओवरों में 266 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में अनुज सिंह ने 94 गेंदों में आठ चौकाें की मदद से 78 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में अमन छिक्कारा ने चार विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम 37.2 ओवरों में 183 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में श्रेयांश यादव ने 62 गेंदों में आठ चौकों व पांच छक्कों की मदद से 80 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में अंकुश कुमार ने तीन विकेट हासिल किए।
इस दौरान मैच में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम के खिलाड़ी श्रेयांश यादव को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं, गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम के खिलाड़ी अमन छिक्कारा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।