{"_id":"69bdbe0103aec7978e04680a","slug":"struggle-for-gas-cylinders-continues-even-in-the-rain-people-queue-up-holding-umbrellas-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-132995-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश में भी गैस सिलिंडर के लिए जद्दोजहद, छाता लेकर लाइन में लगे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश में भी गैस सिलिंडर के लिए जद्दोजहद, छाता लेकर लाइन में लगे रहे लोग
विज्ञापन
20jjrp14- कोसली रोड स्थित एचपी की गैस एजेंसी के बाहर बारिश में भी छाता लेकर सिलिंडर पर्ची के ल
- फोटो : samvad
विज्ञापन
झज्जर। एजेंसियों के पास गैस सिलिंडरों का पर्याप्त स्टॉक है। इसके बावजूद गैस एजेंसियों पर लाइन कम होने का नाम नहीं ले रही। शुक्रवार सुबह बारिश के बीच छाता लेकर लोग एजेंसियों के बाहर लाइनों में लगे रहे। लोग सुबह 7 बजे से ही पहुंच गए थे। वीरवार रात से शुक्रवार सुबह तक रुक-रुककर बारिश जारी थी।
पुलिस की मौजूदगी में गैस एजेंसियों के शटर खोले गए और पर्ची वितरण का काम शुरू किया गया। लोगों का कहना था कि गैस सिलिंडरों को लेकर आने वाले ओटीपी में अभी भी परेशानी आ रही है। इस कारण समय लग रहा है।
घरेलू गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें उपभोक्ता : डीसी
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि जिले में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। प्रत्येक ग्रामीण और शहरी पात्र उपभोक्ता को नियमानुसार निर्धारित अंतराल में नियमित रूप से गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उपायुक्त ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में गैस सिलेंडर का अनावश्यक भंडारण न करें।
प्रतिदिन आपूर्ति की जानकारी साझा करने के निर्देश
उपायुक्त ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को निर्देश दिए कि वह जिले में प्रतिदिन कितने गैस सिलिंडर बुक एवं कितने वितरित किए जा रहे हैं। इसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें ताकि पारदर्शिता बनी रहे और जनता को सही जानकारी मिल सके।
कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई, निगरानी बढ़ाई गई
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजेश्वर मुदगिल ने बताया कि यदि किसी भी स्तर पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत सामने आती है तो विभाग तत्काल छापेमारी एवं सख्त कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अगर आपको कहीं भी गैस सिलिंडर की कालाबाजारी की सूचना मिलती है तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना दें। साथ ही उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 01251-252516 पर समस्या दर्ज करा सकते हैं।
Trending Videos