{"_id":"6a32af0f6971baf42e0b4d03","slug":"the-chief-minister-made-no-political-jibes-from-the-stage-instead-he-silenced-critics-by-announcing-development-projects-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-136427-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मंच से मुख्यमंत्री ने नहीं किया कोई राजनीतिक कटाक्ष, विकास कार्यों की घोषणा से कराया चुप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मंच से मुख्यमंत्री ने नहीं किया कोई राजनीतिक कटाक्ष, विकास कार्यों की घोषणा से कराया चुप
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 18 Jun 2026 04:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंच से मुख्यमंत्री ने नहीं किया कोई राजनीतिक कटाक्ष, विकास कार्यों की घोषणा से कराया चुप
मनोज कौशिक
बादली। मुनीमपुर गांव में आयोजित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली बिना किसी राजनीतिक कटाक्ष के संपन्न हुई। सीएम ने 300 करोड़ के विकास कार्यों की मंजूरी देकर बादली के विकास को पंख लगा दिए।
मंच से पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ बादली हलके को जहां करीब 200 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ करा गए वहीं करीब 300 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों को भी मंजूर करवाने में कामयाब रहे। रैली में हलके के 30 से ज्यादा सरपंचों को भाजपा में शामिल कराकर धनखड़ ने अपनी ताकत का अहसास भी कराया।
उन्होंने मंच से 35 मिनट के संबोधन में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी का धन्यवाद किया तो दर्जनों मांगे भी मंजूरी के लिए रखी। वहीं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने सरपंचों को भाजपा में शामिल कराकर अपनी ताकत का अहसास कराया।
विज्ञापन
राजदूत ने अंग्रेजी में दिया भाषण, किया अनुवाद
इस्त्रायल के राजदूत रूवेन अजार ने भी अपना भाषण अंग्रेजी में दिया और अधिकारी ने उसे हिंदी में बोल कर बताया। हालांकि भाषण की शुरुआत और अंत उन्होंने नमस्ते कहकर की।
मासूम शर्मा ने हरियाणवी सिनेमा के फ्यूचर को बताया ब्राइट
कार्यक्रम में गायक मासूम शर्मा के अलावा हरियाणवी कलाकार महावीर गुड्डू व राजबाला भी पहुंचे और मंच पर प्रस्तुति दी। इस दौरान बातचीत में गायक मासूम शर्मा ने हरियाणा सिनेमा के फ्यूचर को ब्राइट बताया। उन्होंने कहा कि आज के दिन हमारा हरियाणवी सिनेमा बेहतरीन दिशा की ओर है। समय बदला है और हरियाणा में म्यूजिक इंड्रस्टीज ने धूम मचाई है। पहले शादी समारोह या फिर किसी भी अन्य कार्यक्रम में हरियाणवी गीत नहीं बजते थे। अब प्रदेश में कोई ऐसा कार्यक्रम नहीं जहां हरियाणवी गाने न बजते हों। हरियाणा में कोई कलाकार ऐसा नहीं है जिसने मेहनत के बलबूते पर कोई मुकाम हासिल न किया हो।