सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The survey found that nearly 60 percent of elderly people struggle with loneliness.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सर्वे में लगभग 60 प्रतिशत वृद्ध अकेलेपन से जूझते मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
The survey found that nearly 60 percent of elderly people struggle with loneliness.
फोटो-54: बहादुरगढ़ के परनाला गांव में सर्वे करती स्वयंसेविकाएं। स्त्रोत कालेज
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय की ओर से परनाला गांव में आयोजित एनएसएस शिविर के छठे दिन स्वयंसेविकाओं ने वृद्धजनों से मुलाकात की और उनमें अवसाद और साक्षरता से संबंधित सर्वेक्षण किया। लगभग 60 प्रतिशत वृद्धजन अकेलेपन से जूझते पाए गए। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के कई बच्चे, विशेषकर लड़कियां, पैसों की कमी के कारण पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हैं। प्राचार्या डॉ. राजवंती शर्मा ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बुजुर्गों को अकेलेपन का सामना करना पड़ रहा है। युवा पीढ़ी का दायित्व है कि वह वृद्धजनों की बात सुनें व उनकी समस्याओं को समझें। मौके पर डॉ. नेहा नैन, डॉ. नैना फोगाट, स्वीटी, सिमरन, चंचल, तानिया, खुशी, ज्योति, मोनिका आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed