{"_id":"69af3498a8577a38040da0f2","slug":"the-survey-should-be-conducted-with-fairness-and-transparency-anil-sheoran-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-132603-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वेक्षण निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न हो : अनिल श्योराण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वेक्षण निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न हो : अनिल श्योराण
विज्ञापन
09jjrp13- माछरौली डाइट में प्रशिक्षण के दौरान मौजूद शिक्षक। स्रोत-शिक्षा विभाग
विज्ञापन
झज्जर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान माछरौली में फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी 2026 के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डाइट के प्राचार्य अनिल श्योराण ने कहा कि सर्वेक्षण को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कराया जाए ताकि सटीक आंकड़े मिल सकें।
इन आंकड़ों के आधार पर भविष्य में प्रभावी रणनीतियां तैयार की जा सकेंगी। उन्होंने सर्वेक्षण की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि एफएलएन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में यह अध्ययन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया एवं भूपेंद्र रोज ने संसाधन व्यक्तियों के रूप में प्रशिक्षण प्रदान किया।
भूपेंद्र रोज ने सर्वेक्षण के लिए सेक्शन एवं छात्रों का चयन कैसे करें, विद्यार्थी प्रश्नावली, शिक्षक प्रश्नावली एवं स्कूल प्रश्नावली को कैसे अपडेट करें, इसकी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल टूल्स के उपयोग पर विशेष बल दिया।
डॉ. सुदर्शन पूनिया ने साक्षरता एवं अंकगणित आधारित दक्षताओं का आकलन कैसे किया जाए, इस पर गहन प्रशिक्षण दिया। कहा कि यह सर्वेक्षण कक्षा चयनित स्कूलों के कक्षा तीसरी के छात्रों पर केंद्रित होगा। सर्वेक्षण की संभावित अवधि मार्च के अंतिम सप्ताह से अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक निर्धारित की गई है।
मौके पर संपर्क फाउंडेशन से अमित कुमार, डाइट से मनोज मलिक और राजीव देसवाल आदि उपस्थित रहें।
Trending Videos