फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two employees die under suspicious circumstances at Oscar Hospital in Bahadurgarh

बहादुरगढ़: ऑस्कर अस्पताल में दो कर्मचारियों की संदिग्ध हालत में मौत, नशे के इंजेक्शन लगाने की आशंका

Tue, 15 Sep 2026 09:38 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 15 Sep 2026 09:38 AM IST
सार

थाना शहर एसएचओ राकेश कुमार का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगा। फिलहाल दोनों शवों को झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया गया है।

विज्ञापन
Two employees die under suspicious circumstances at Oscar Hospital in Bahadurgarh
अस्पताल के दो कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

बहादुरगढ़ के टीकरी बॉर्डर के पास स्थित ऑस्कर ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स में मंगलवार तड़के उस समय सनसनी फैल गई, जब अस्पताल के दो कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत अवस्था में मिले। दोनों को अस्पताल से सामान्य अस्पताल बहादुरगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सचिन (28) निवासी सफीदों, जींद और विकास (25) निवासी बोहर, रोहतक के रूप में हुई है। दोनों अस्पताल में नौकरी करते थे।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार सचिन ऑस्कर अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के तौर पर कार्यरत था और प्रीत विहार, बालोर रोड पर किराये के मकान में रहता था। उसकी पत्नी शीतल बहादुरगढ़ के दीवान अस्पताल में रिसेप्शन पर काम करती है। मंगलवार रात करीब सवा 12 बजे शीतल ने सचिन को लगातार कई बार फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। अनहोनी की आशंका में वह दीवान अस्पताल के स्टाफ के साथ करीब एक बजे ऑस्कर अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन


वहां सचिन और विकास दोनों अचेत हालत में पड़े मिले। सचिन को तुरंत सामान्य अस्पताल बहादुरगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, विकास के बारे में बताया गया कि वह भी ऑस्कर अस्पताल में एक्सरे टेक्नीशियन था। प्रारंभिक जानकारी में उसके नशा करने और नशे के इंजेक्शन लगाने की बात सामने आई है। अस्पताल में ही उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार सुबह सामान्य अस्पताल झज्जर भेजा गया। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। दोनों की मौत किस वजह से हुई और क्या उन्होंने कोई नशीला पदार्थ लिया था, इसका खुलासा पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


थाना शहर एसएचओ राकेश कुमार का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगा। फिलहाल दोनों शवों को झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed