{"_id":"6a77efa09352cb1e61038e87","slug":"vandalism-at-a-hanuman-shrine-in-mandothi-case-registered-against-10-people-including-4-women-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: मांडोठी में हनुमान जी के धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़, 4 महिलाओं समेत 10 लोगों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: मांडोठी में हनुमान जी के धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़, 4 महिलाओं समेत 10 लोगों पर मामला दर्ज
Sun, 09 Aug 2026 08:40 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 09 Aug 2026 08:40 AM IST
सार
शिकायत में करीब 50 हजार रुपये की दान राशि, आर्टिफिशियल आभूषण, एलईडी, भंडारे का सामान, गैस सिलेंडर, बर्तन, वीडियो कैमरा, म्यूजिक सिस्टम और सीसीटीवी की डीवीआर समेत अन्य सामान ले जाने या क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव मांडोठी में हनुमान जी के धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार महिलाओं समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव निवासी देवेंद्र ने बताया कि खसरा नंबर 3688 की जमीन पर उनके पूर्वजों द्वारा कई वर्षों से धर्मशाला और छोटा मंदिर बनाया हुआ है। करीब चार-पांच वर्ष पहले उनके पिता के साथ मिलकर यहां हनुमान जी की करीब 80 फीट ऊंची प्रतिमा भी स्थापित की गई थी।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के अनुसार 7 अगस्त को शाम करीब चार बजे कुछ लोग धार्मिक स्थल पर पहुंचे और कमरे का ताला तोड़कर वहां रखा सामान बाहर निकाल दिया। आरोप है कि आरोपियों ने कमरे की दीवार और छत को भी क्षतिग्रस्त कर दिया तथा मंदिर के सामने बने दोनों शेडों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
शिकायत में करीब 50 हजार रुपये की दान राशि, आर्टिफिशियल आभूषण, एलईडी, भंडारे का सामान, गैस सिलेंडर, बर्तन, वीडियो कैमरा, म्यूजिक सिस्टम और सीसीटीवी की डीवीआर समेत अन्य सामान ले जाने या क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
देवेंद्र ने विजय उर्फ टिंकू को मुख्य साजिशकर्ता बताते हुए कहा कि उसने 25 जुलाई को व्हाट्सएप पर धमकी भरा वॉयस मैसेज भी भेजा था। आसौदा थाना प्रभारी एसआई जयभगवान ने बताया कि शिकायत के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।