{"_id":"6a77ef887d6f6b3b270a4609","slug":"video-sanitation-workers-strike-continues-in-bahadurgarh-strike-extended-from-august-9-to-11-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, 9 से 11 अगस्त तक बढ़ाई हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, 9 से 11 अगस्त तक बढ़ाई हड़ताल
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर बहादुरगढ़ नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को भी जारी रही। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 6, 7 और 8 अगस्त को तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल की थी, लेकिन सरकार की ओर से मांगों को लेकर कोई पत्र जारी नहीं किए जाने के बाद हड़ताल को 9, 10 और 11 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 13 मई 2026 को सफाई कर्मचारियों और अग्निशमन विभाग के साथ हुए समझौते को लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा बंद करना, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लागू करना तथा एचकेआरएन को भंग करना शामिल है। इसके अलावा सरकार और सफाई कर्मचारी नेताओं के बीच 17 मांगों पर बनी सहमति के संबंध में पत्र जारी करने की मांग भी की जा रही है।
बहादुरगढ़ इकाई के प्रधान राजेश बालगुहेर ने हड़ताल की अध्यक्षता की, जबकि सचिव अमित ने मंच संचालन किया। इस दौरान राज्य संगठनकर्ता राजपाल, जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड, कैशियर मुकेश दरोगा, वरिष्ठ उपप्रधान लीला राम, महिला उपप्रधान ऊषा देवी सहित पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।