{"_id":"6a3d140db90cd49b0d0384a5","slug":"villagers-contributing-to-public-welfare-activities-honored-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-124869-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जनहित कार्यों में योगदान देने वाले ग्रामीण सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जनहित कार्यों में योगदान देने वाले ग्रामीण सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 25 Jun 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। परनाला गांव में सामाजिक सहयोग, आपसी एकता, पौधारोपण, जोहड़ संरक्षण और अन्य जनहित कार्यों में निस्वार्थ भाव से योगदान देने वाले ग्रामीणों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच मुकेश तथा अशोक राठी ने शॉल ओढ़ाकर और सम्मान-पत्र भेंट कर समाजसेवियों का उत्साहवर्धन किया।
सम्मान समारोह में किताबो, कृष्णा, नारायणी, सुरजे, सौचंद सहित अन्य ग्रामीणों को सम्मानित किया गया। सरपंच मुकेश ने कहा कि समाज के विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे लोगों का योगदान प्रेरणादायक है। इनके प्रयासों से गांव में एकता, स्वच्छता और हरियाली को बढ़ावा मिल रहा है। गांव के विकास में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। वहीं अशोक राठी ने कहा कि पौधारोपण, जोहड़ों के संरक्षण और सामाजिक एकता जैसे कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करते हैं। इस मौके पर सुखबीर, तेजू, नवीन, प्रीतम, विक्की, अजय, जोगी, अमित सहित अन्य मौजूद रहे।