फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Volunteers performed voluntary labor at the NSS camp.

Jhajjar-Bahadurgarh News: एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

Thu, 24 Sep 2026 05:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 24 Sep 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
Volunteers performed voluntary labor at the NSS camp.
फोटो कैप्शन 76: एनएसएस शिविर के दौरान महाविद्यालय परिसर में श्रमदान करते स्वयंसेवक।
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

बादली। राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस इकाई द्वारा शिविर और ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर आनंद काद्यान ने की। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और अनुशासन की भावना विकसित करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर में श्रमदान और स्वच्छता अभियान से हुई। एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर और ग्राउंड की साफ-सफाई की। इसके बाद आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में डॉ. रेनू गुलिया ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली तथा सामाजिक भूमिका की जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी संदीप ने भी विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. सुमित्रो, अजय अवस्थी, डॉ. रवि सहित महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। स्वयंसेवकों ने “नॉट मी बट यू” के मूल मंत्र के साथ सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed