सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Youth fired upon outside his house in a village in the Bahadurgarh area

बहादुरगढ़: आसंडा गांव में घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कमर में गोली लगने से घायल

अमर उजाला नेटवर्क, बहादुरगढ़ Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 20 Jun 2026 09:12 AM IST
विज्ञापन
Youth fired upon outside his house in a village in the Bahadurgarh area
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आसंडा में शुक्रवार रात एक युवक पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



जानकारी के अनुसार, गांव आसंडा निवासी एवं हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर दयानंद राठी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 33 वर्षीय पुत्र मंजेश खेती-बाड़ी का कार्य करता है। 19 जून की रात करीब 9:15 बजे मंजेश अपनी इंडेवर गाड़ी से घर पहुंचा था। इसी दौरान मैंने  घर के बाहर अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो एक बाइक पर सवार दो युवकों में से पीछे बैठे युवक ने मंजेश पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बदमाशों ने चार से पांच राउंड फायर किए, जिनमें से एक गोली मंजेश की दाई ओर कमर में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घायल मंजेश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। आसौदा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed