फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   10 IPS and 24 HPS officers will take charge; 5,000 police personnel will be deployed.

Jind News: 10 आईपीएस, 24 एचपीएस अधिकारी संभालेंगे कमान, 5000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

Mon, 13 Jul 2026 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 13 Jul 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
10 IPS and 24 HPS officers will take charge; 5,000 police personnel will be deployed.
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित जींद दौरे और जनसभा को लेकर हरियाणा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने की तैयारी पूरी कर ली है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए करीब 5000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा प्रदेश के 10 आईपीएस तथा 24 एचपीएस अधिकारियों को भी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन से रेलवे जंक्शन, जनसभा स्थल, हेलीपैड, वीवीआईपी मूवमेंट रूट और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की रिहर्सल भी कराई जाएगी। इसमें वीवीआईपी मूवमेंट, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, भीड़ नियंत्रण और यातायात संचालन से जुड़े सभी बिंदुओं का अभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन

बाक्स
सड़कों पर तैनात रहेंगे 30 राइडर, छह पीसीआर और छह ईआरवी वाहन
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। इसके तहत 30 राइडर, छह पीसीआर और छह ईआरवी वाहनों की तैनाती की गई है। शहर के सभी प्रमुख नाकों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

---- इन आईपीएस अधिकारियों की लगी ड्यूटी
मनबीर सिंह (पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र सुनारिया), सुरेंद्र सिंह भौरिया (पुलिस अधीक्षक, कानून एवं व्यवस्था पंचकूला), मयंक मिश्रा (पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़), नरेंद्र कादियान (पुलिस उपायुक्त अपराध, सोनीपत), प्रबीना पी. (पुलिस उपायुक्त गुरुग्राम), पार्तीक गहलोत (पुलिस उपायुक्त यातायात, गुरुग्राम), आयुष यादव (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहतक), सोनाक्षी सिंह (पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, सोनीपत), धर्मबीर सिंह (कमांडेंट द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन) तथा फैसल खान (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारनौल) को सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

----
एचपीएस अधिकारियों को भी बड़ी जिम्मेदारी
करण गोयल, जयवीर राठी, अमित भाटिया, कप्तान सिंह, संदीप धनखड़, अनूप सिंह, डॉ. रविंद्र कुमार, कुलदीप बेनीवाल, गुरविंदर सिंह, पृथ्वी सिंह, दिनेश कुमार, शमशेर सिंह, राजीव कुमार, अभिमन्यु लोहान, अमन यादव, संजीव बलहारा, गौरव फोगाट, नरेंद्र कुमार कादियान, विष्णु प्रसाद, नवीन संधू, विपिन कुमार अहलावत, राजदीप मोर, रवि खुंडिया और मुकेश को भी विभिन्न सुरक्षा जोन, रूट प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।

पांच किलोमीटर दायरे में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद दौरे के लिए जिला मजिस्ट्रेट डॉ. वैशाली शर्मा ने भारतीय न्याय संहिता, 2023 कीधारा 163 के तहत आदेश जारी किए हैं। प्रधानमंत्री 17 जुलाई को पुलिस लाइन स्थित हेलिपैड, रेलवे जंक्शन और एचएसवीपी ग्राउंड का दौरा करेंगे। इन सभी स्थानों के पांच किलोमीटर के दायरे में ड्रोन, ग्लाइडर, रिमोट कंट्रोल विमान, फ्लाइंग कैमरा, हेलीकैम और अन्य मानव रहित उड़ान उपकरणों पर पूर्ण रोक रहेगी। जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश के प्रभावी पालन की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक को सौंपी है।

------
पीएम के कार्यक्रम को मिला खाप का साथ , बैठक में हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ पर खुशी

जींद। कंडेला गांव में सोमवार को सर्वजातीय खाप की बैठक खाप प्रधान धर्मपाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें आपसी भाईचारा, नशे पर रोक और सामाजिक योजनाओं को आगे बढ़ाने पर चर्चा के साथ ही 17 जुलाई को प्रधानमंत्री के हाथों जींद से सोनीपत के बीच हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ पर खुशी जताई गई। खाप नेताओं ने इसे जींद के लिए ऐतिहासिक, विकासात्मक और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम बताया। प्रधान धर्मपाल कंडेला ने कहा कि 25 रुपये किराया आम लोगों के लिए राहत भरा निर्णय है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा में 50 फीसदी किराया छूट देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed