{"_id":"6a3440a5bacaf9b6d5024c66","slug":"2549-applications-were-received-in-government-pg-college-and-1432-in-womens-college-errors-were-found-in-many-forms-jind-news-c-199-1-sroh1009-155326-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राजकीय पीजी कॉलेज में 2549 और महिला कॉलेज में 1432 आवेदन आए, कई फॉर्म में मिली त्रुटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राजकीय पीजी कॉलेज में 2549 और महिला कॉलेज में 1432 आवेदन आए, कई फॉर्म में मिली त्रुटियां
विज्ञापन
18जेएनडी32: संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज जींद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जींद। जिले के सरकारी कॉलेजों में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय मिलने से विद्यार्थियों को राहत मिली है। जो अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए थे। इसके साथ ही कॉलेजों में प्रवेश समितियां दस्तावेजों की जांच और सत्यापन की प्रक्रिया भी लगातार चला रही हैं।
शहर के संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज में संचालित 13 पाठ्यक्रमों के लिए अब तक 2549 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 1320 आवेदनों का सत्यापन पूरा हो चुका है। जांच के दौरान 37 आवेदनों में त्रुटियां मिलने पर आपत्तियां लगाई गई हैं। इनमें सर्वाधिक 28 मामले बीए कला संकाय के हैं, जबकि बीए ज्योग्राफी का एक, बीकॉम के दो, बीसीए के चार और बीएससी लाइफ साइंस के दो आवेदन शामिल हैं।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार कई विद्यार्थियों ने आवेदन के दौरान अंकतालिका की अस्पष्ट फोटो अपलोड की है, जबकि कुछ मामलों में नाम और अन्य प्रमाणपत्रों से संबंधित जानकारी गलत दर्ज की गई है। ऐसे विद्यार्थियों से संपर्क कर त्रुटियां दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
राजकीय पीजी कॉलेज में बीए कला की 600 सीटों के मुकाबले 1344 आवेदन पहुंचे हैं। इसके अलावा बीसीए में 120 सीटों के लिए 360, बीकॉम में 220 सीटों के लिए 261, बीबीए में 40 सीटों पर 167 और बीएससी लाइफ साइंस की 170 सीटों के लिए 270 आवेदन आए हैं।
वहीं बीएससी फिजिकल साइंस की 300 सीटों के लिए 149 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अन्य विषयों में भी सीटों की तुलना में आवेदन संख्या उत्साहजनक रही है। राजकीय महिला कॉलेज में नौ पाठ्यक्रमों के लिए कुल 1432 आवेदन दर्ज किए गए हैं। यहां बीए कला की 400 सीटों के लिए 835 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीसीए की 60 सीटों पर 145, बीएससी लाइफ साइंस की 60 सीटों पर 205 और बीकॉम की 200 सीटों के लिए 141 आवेदन पहुंचे हैं।
बाक्स
कुछ पाठ्यक्रमों में अपेक्षाकृत कम आवेदन मिलने के कारण उच्चतर शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा 30 जून तक बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि नई तिथि के कारण मेरिट सूची जारी करने के कार्यक्रम में भी बदलाव होगा। विभाग से संशोधित शेड्यूल प्राप्त होते ही विद्यार्थियों को इसकी जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी। -डॉ. सत्यवान मलिक प्राचार्य संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज जींद।