सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   27 Departmental Sports Nurseries Launch Today; 25 Players Selected in Trials

Jind News: 27 विभागीय खेल नर्सरियां आज से शुरू, ट्रायल में 25 खिलाड़ियों का चयन

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
27 Departmental Sports Nurseries Launch Today; 25 Players Selected in Trials
31जेएनडी26: अर्जुन स्टेडियम में ट्रायल देते हुए ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
जींद। खेल विभाग की ओर से संचालित 27 विभागीय खेल नर्सरियों में 1 अप्रैल से नियमित अभ्यास सत्र शुरू होंगे। मंगलवार को आयोजित किए गए ट्रायल में आठ से 19 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रत्येक खेल नर्सरी के लिए 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया है जबकि दस को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
Trending Videos

इन केंद्रों पर मुख्य रूप से बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कुश्ती, हॉकी, हैंडबॉल, फुटबॉल, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, जूडो, रोइंग और कैनोइंग जैसे खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
प्रमुख खेल परिसर जहां शुरू हुआ प्रशिक्षण
जिले के प्रमुख केंद्रों जैसे एकलव्य स्टेडियम जींद, अर्जुन स्टेडियम, नवदीप स्टेडियम नरवाना, महाराज जन्मेजय स्टेडियम सफीदों, मिनी स्टेडियम पोली, राजकीय गांधी खेल परिसर नंदगढ़ और लिजवाना स्टेडियम सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के राजीव गांधी खेल परिसरों में खेल गतिविधियां शुरू हो गई हैं।
29 खेलों के लिए करीब 336 आवेदन
विभागीय नर्सरियां शुरू होने के बाद अब सबकी नजरें निजी खेल नर्सरियों के आवंटन पर हैं। इस सत्र में 29 खेलों के लिए करीब 336 आवेदन प्राप्त हुए हैं। खेल विभाग अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह तक निजी नर्सरियों का आवंटन पूरा करने का प्रयास कर रहा है। पिछले सत्र में जिले में 58 निजी खेल नर्सरियां आवंटित की गई थीं।
वर्जन
जींद में 27 विभागीय खेल नर्सरियां एक अप्रैल से शुरू हो गई हैं। निजी खेल नर्सरियों के लिए आए 336 आवेदनों की प्रक्रिया जारी है जिनमें ओलंपिक, एशियन और कॉमनवेल्थ खेलों को प्राथमिकता दी जाएगी। विभाग जल्द ही चयनित संचालकों को आवंटन की सूचना जारी करेगा।
-रामपाल हुड्डा, जिला खेल अधिकारी जींद।

31जेएनडी26: अर्जुन स्टेडियम में ट्रायल देते हुए खिलाड़ी। संवाद

31जेएनडी26: अर्जुन स्टेडियम में ट्रायल देते हुए खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article