सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Women's Commission Summons Singer Masoom Sharma; Directs Him to Appear on the 18th

Jind News: महिला आयोग ने गायक मासूम शर्मा को भेजा समन, 18 को पेश होने के दिए निर्देश

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Women's Commission Summons Singer Masoom Sharma; Directs Him to Appear on the 18th
विज्ञापन
जींद। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरमैन रेणू भाटिया ने हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को देहरादून कार्यक्रम में अभद्र भाषा के मामले में समन जारी कर 18 अप्रैल को पंचकूला में पेश होने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos

आयोग को मिली शिकायत के अनुसार, उत्तराखंड के डीएवी कॉलेज देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गायक मासूम शर्मा ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया जो एक सार्वजनिक हस्ती के अनुरूप नहीं थी। महिला आयोग ने महिलाओं की गरिमा, शालीनता और सम्मान के खिलाफ मानते हुए मामले को गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा राज्य महिला आयोग ने मासूम शर्मा को 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे सेक्टर-2 स्थित महिला आयोग कार्यालय पंचकूला में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित न होने पर आयोग अधिनियम के तहत उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा।
फिलहाल इस पूरे मामले पर गायक मासूम शर्मा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आयोग की इस कार्रवाई को महिलाओं के सम्मान की रक्षा की दिशा में एक सख्त कदम के रूप में देखा जा रहा है


यह है पूरा मामला
गायक मासूम शर्मा ने उत्तराखंड के डीएवी कॉलेज देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किसी बदमाशों की ओर से उनका पीछा करने की शंका जाहिर की थी। इसको लेकर वह उग्र हो गए और स्टेज पर ही गालियां देने लगे। हालांकि मंच पर मौजूद एक नेता ने कहा कि जो बदमाश देहरादून में आते हैं। वह वापस नहीं जाते। इस दौरान किसी बदमाश ने अमेरिका में बैठे अपने भाई से भी धमकी दिलवाने की बात सामने आई है।
वर्जन
गायक मासूम शर्मा को नोटिस भेजा गया है। गायक ने मंच पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। अब निर्धारित समय पर मासूम शर्मा पेश नहीं हुए तो आगामी कार्रवाई की जाएगी। -रेणू भाटिया, चेयरपर्सन महिला आयोग हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed