{"_id":"69dbe543253520632a0623e0","slug":"chalo-gaon-chalo-basti-campaign-deputy-speaker-middha-tours-settlements-and-colonies-jind-news-c-199-1-jnd1010-151517-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गांव चलो, बस्ती चलो अभियान...डिप्टी स्पीकर मिड्ढा ने बस्तियों व कॉलोनियों का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गांव चलो, बस्ती चलो अभियान...डिप्टी स्पीकर मिड्ढा ने बस्तियों व कॉलोनियों का किया दौरा
विज्ञापन
12जेएनडी10:गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत लोगों काे संबोधित करते हुए डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत रविवार को डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने शहर की विभिन्न बस्तियों और कॉलोनियों का दौरा किया। उन्होंने पांच अप्रैल को हुई मुख्यमंत्री की धन्यवाद एवं विकास रैली में शहर के लिए की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।
डिप्टी स्पीकर ने सैनी धर्मशाला के लिए 21 लाख रुपये और रोहतक रोड स्थित सैनी धर्मशाला के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए नौ लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने शहीद गुलाब सिंह के नाम पर गेट बनवाने का भी एलान किया।
डॉ. मिड्ढा ने देशराज मोहल्ला में सीवरेज की समस्या और बिजली की ढीली तारों को दुरुस्त करने के लिए मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए।
डिप्टी स्पीकर ने बताया कि सिविल अस्पताल से पांडू पिंडारा गोहाना रोड के डिवाइडर को 4.5 करोड़ रुपये से स्मार्ट बनाने, रामराय गेट से झांज गेट वाया रुपया चौक तक नई सड़क बनाने और रानी तालाब पर 60 करोड़ रुपये की लागत से ऑडिटोरियम व पार्किंग बनाने की मंजूरी शामिल है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली और अमृतसर की तर्ज पर पालिका बाजार को स्मार्ट बाजार के रूप में विकसित किया जाएगा। सड़कों पर आधुनिक पोल व लाइटें लगाना, मीट मार्केट को दूसरी जगह शिफ्ट करना, राजकीय महाविद्यालय में आर्ट ब्लॉक का निर्माण और शहर में पांच नए ट्यूबवेल लगाना शामिल है। देवी लाल चौक से रोहतक रोड बाईपास तक सड़क को फोरलेन किया जाएगा। मौके पर एसडीएम सत्यवान सिंह मान, संजय धवन, सुभाष दुग्गल, अनिल पातलान और पार्षद बलवंत सिंह मौजूद रहे।
Trending Videos