सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A young woman fell 30 feet from a flyover and died.

Jind News: फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिरी युवती, गई जान

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
A young woman fell 30 feet from a flyover and died.
विज्ञापन

Trending Videos
अंबाला सिटी। बलदेव नगर फ्लाईओवर पर मंगलवार रात 8:15 बजे अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक के पीछे बैठी युवती उछलकर फ्लाईओवर से करीब 30 फीट नीचे जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
पुलिस को दिए बयान में जींद के सिंगपुरा कॉलोनी निवासी डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि वह एमएम अस्पताल सदौपुर में इंटर्नशिप कर रहे हैं। मंगलवार रात करीब 8:15 बजे वह फरीदाबाद निवासी हिमांगी के साथ जग्गी सिटी सेंटर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बलदेव नगर फ्लाईओवर पर काली माता मंदिर के पास पहुंची तो पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत भाग गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। डॉ. राम प्रकाश को सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें एमएम अस्पताल के न्यूरो आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं, फ्लाईओवर से नीचे गिरने के कारण हिमांगी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
बलदेव नगर थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि वाहन की पहचान की जा सके। हिमांगी के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed