{"_id":"69f250807afe50408a076b9b","slug":"the-daughters-of-fatehabad-shine-a-medal-bonanza-at-the-8th-haryana-state-senior-athletics-championship-jind-news-c-199-1-jnd1010-152544-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: फतेहाबाद की बेटियों का जलवा, 8वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लगाई पदकों की झड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: फतेहाबाद की बेटियों का जलवा, 8वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लगाई पदकों की झड़ी
विज्ञापन
29जेएनडी22: दौड़ में भागते हुए खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : अमर उजाला/संवाद
विज्ञापन
नरवाना। नरवाना के नवदीप स्टेडियम में आयोजित 8वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन बुधवार को फतेहाबाद की महिला खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर पदकों की झड़ी लगा दी।
भाला फेंक में दीपिका ने 51.19 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता। ज्योति ने 50.68 मीटर के साथ रजत और भव्या पिलानिया ने 50.58 मीटर के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
ट्रिपल जंप में भी फतेहाबाद की मोनिका ने 11.91 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सोनीपत की रेणु ने रजत और हिसार की प्रियंका ने कांस्य पदक जीता।
महिला वर्ग में 400 मीटर दौड़ में सोनीपत की किरण पहल ने स्वर्ण जीता। रोहतक की माही नांदल ने रजत पदक और हिसार की निशु ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
पुरुष वर्ग में चरखी दादरी के विकास कुमार ने स्वर्ण पदक, सोनीपत के रमण डागर ने रजत पदक और जींद के सुनील कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया।
एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर से लेकर 10,000 मीटर दौड़, थ्रो और जंप इवेंट्स में प्रदेशभर के दिग्गज एथलीट भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।
एथलेटिक्स फेडरेशन कप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे चयनित खिलाड़ी
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक और मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियमों के तहत 22 से 25 मई तक रांची (झारखंड) में होने वाली 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान के नेतृत्व में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन एथलेटिक्स हरियाणा के निदेशक नरेंद्र मोर ने किया। भारतीय बास्केटबॉल टीम के पूर्व कप्तान रविंद्र हुड्डा ने पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। मौके पर एथलेटिक्स हरियाणा के उपाध्यक्ष जितेंद्र बांगर, कुलदीप अहलावत, जसवंत सिवाच, यशपाल चोपड़ा सहित कोच डॉ. परवीन कुमार, बीरबल और सतीश पंघाल मौजूद रहे।
Trending Videos

29जेएनडी22: दौड़ में भागते हुए खिलाड़ी। संवाद- फोटो : अमर उजाला/संवाद