सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ambulances to Reach the Gynaecology Ward; Relief for Mothers and Infants

Jind News: गायनी वार्ड तक पहुंचेगी एंबुलेंस, जच्चा-बच्चा को मिलेगी राहत

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ambulances to Reach the Gynaecology Ward; Relief for Mothers and Infants
31जेएनडी22: गायनी वार्ड के पास रैंप पर चल रहा अंतिम चरण का काम। संवाद
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में अब गायनी वार्ड तक एंबुलेंस पहुंचेगी। इससे गर्भवतियों को राहत मिलेगी। डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा को एंबुलेंस तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। अस्पताल प्रशासन ने गायनी वार्ड के पास ही नया गेट और रैंप तैयार कर लिया है।
Trending Videos

रैंप का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और उस पर ब्लॉक्स लगाए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में यह सुविधा पूरी तरह शुरू कर दी जाएगी। अब तक गर्भवतियों को डिलीवरी के बाद एंबुलेंस तक पहुंचने के लिए या तो सिटी स्कैन सेंटर के पास बने गेट तक जाना पड़ता था या फिर पुरानी बिल्डिंग के इमरजेंसी गेट तक ले जाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीढ़ियां, लंबी दूरी और भीड़ के कारण महिलाओं और उनके परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई बार गंभीर स्थिति में यह देरी जोखिम भरी भी साबित होती थी।
20 मीटर लंबा रास्ता और रैंप तैयार
नई व्यवस्था के तहत गायनी वार्ड को सीधे पार्क की ओर बने रास्ते से जोड़ा गया है। करीब 20 मीटर लंबा रास्ता और रैंप तैयार किया गया है। इससे स्ट्रेचर या व्हीलचेयर के जरिए मरीजों को आसानी से एंबुलेंस तक पहुंचाया जा सकेगा। इसके लिए रैंप के पास की खिड़की को तोड़कर बड़ा गेट लगाया गया है ताकि एंबुलेंस सीधे वार्ड के नजदीक तक आ सके।
ऑपरेशन थिएटर तक भी होगी एंबुलेंस की पहुंच
अस्पताल प्रशासन ने नई बिल्डिंग में सुविधाओं को और मजबूत करने की दिशा में भी कदम बढ़ाए हैं। यहां बने पांच ऑपरेशन थिएटर तक भी एंबुलेंस की पहुंच सुनिश्चित करने की तैयारी की गई है। आपातकालीन स्थिति में गंभीर मरीजों को सीधे ऑपरेशन थिएटर तक ले जाना संभव होगा। इससे इलाज में लगने वाला समय कम होगा और मरीजों की जान बचाने में मदद मिलेगी।
वर्जन

गायनी वार्ड के पास गेट और रैंप का काम लगभग पूरा हो चुका है। ब्लॉक्स लगाने का कार्य अंतिम चरण में है। इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। एक-दो दिन में यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी ताकि जच्चा और बच्चा को सीधे एंबुलेंस सेवा का लाभ मिल सके।
-डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article