{"_id":"69b7f729684ab0400b0b9aea","slug":"attacked-after-being-stopped-from-committing-obscene-acts-against-minor-girls-jind-news-c-199-1-sroh1009-150011-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नाबालिग लड़कियों से अश्लील हरकत करने से रोका तो किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नाबालिग लड़कियों से अश्लील हरकत करने से रोका तो किया हमला
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सफीदों में नाबालिग लड़कियों से अश्लील हरकत करने का विरोध करने पर एक परिवार ने हमला कर दिया। इसमें चार लोगों को गंभीर चोट आई हैं। पुलिस ने सात लोगों को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
सफीदों निवासी एक व्यक्ति ने एफआईआर में बताया कि पड़ोसी रमन उसकी नाबालिग लड़कियों को पढ़ने जाते समय उनका पीछा करता था। इस पर उन्होंने आरोपी के पिता सतनारायण से शिकायत की। बावजूद इसके आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। दो दिन पहले आरोपी रमन ने उसकी भतीजी से अश्लील हरकत की और घर में रोड़ी फैंकी।
इस पर वे उल्हाना देने आरोपी के घर चले गए। इस पर आरोपी के परिजन उनसे गाली गलौज करने लगे। वे अपने घर लौट आए देर शाम को रमन व उसके परिजन उनके घर आए और गाली गलौज करने लगे। उसी दौरान रमन ने फोन कर अपने दोस्तों को बुला लिया। दो बाइकों पर आए आरोपियों तथा रमन के परिजनों ने उन पर हमला कर दिया।
जब पड़ोसी धर्मपाल ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इसमें उसे धर्मपाल, गौतम, भारत को काफी चोटें आईं। पुलिस ने रमन, श्यामलाल, सुल्तान, विजय, योगेश, मनीष, सतनारायण को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट, अश्लील हरकत करने, मारपीट करने समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos