सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The X-ray machine will be shifted to the new building of the Civil Hospital this week.

Jind News: नागरिक अस्पताल के नए भवन में इस सप्ताह शिफ्ट होगी एक्स-रे मशीन

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 17 Mar 2026 04:33 AM IST
विज्ञापन
The X-ray machine will be shifted to the new building of the Civil Hospital this week.
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। अस्पताल के नए भवन में एक्स-रे मशीन को इस सप्ताह शिफ्ट करने की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए जांच रूम में जरूरी सुधार कार्य और बिजली की फिटिंग का काम पूरा हो चुका है। अब जांच मशीन को पुराने स्थान से हटाकर नए भवन में स्थापित किया जाएगा।
Trending Videos

गत तीन माह से अस्पताल में एक्स-रे जांच सुविधा टीबी वार्ड में अस्थाई रूप से चल रही थी। नए भवन में निर्माण और तकनीकी कार्यों के चलते मशीन को अस्थाई तौर पर वहां शिफ्ट किया गया था। हालांकि यह व्यवस्था मरीजों के लिए पूरी तरह सुविधाजनक नहीं थी। रात में आने वाले मरीजों को काफी परेशानी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीबी वार्ड में 24 घंटे एक्स-रे जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती थी। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 100 मरीजों की जांच की जाती है। इसमें दुर्घटना में घायल, हड्डी संबंधी समस्या से पीड़ित और अन्य बीमारियों के मरीज शामिल होते हैं। दिन में तो मरीज किसी तरह एक्स-रे करवा लेते थे, लेकिन रात में दिक्कत होती थी।
कई बार मरीजों को निजी लैब का सहारा लेना पड़ता था जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ता था। कई बार अस्पताल प्रशासन से इस समस्या को लेकर मरीजों ने शिकायत भी की। जिला स्तर के अस्पताल में एक्स-रे जैसी जरूरी सुविधा 24 घंटे उपलब्ध होनी चाहिए ताकि आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को तुरंत जांच मिल सके।

मशीन नए भवन में शिफ्ट होने के बाद मरीजों को दिन-रात एक्स-रे जांच की सुविधा मिल सकेगी। इससे मरीजों को अधिक सहूलियत मिलेगी। अब मरीजों को नए भवन में ही जांच सुविधा मिल पाएगी। यह मरीजों के लिए बेहतर होगा। जल्द ही मशीन को शिफ्ट करवा दिया जाएगा।
- डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed