{"_id":"69b8d13a64f942efac021545","slug":"video-attempted-abduction-of-trader-at-old-grain-market-in-julana-jind-sparks-panic-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में जुलाना की पुरानी अनाजमंडी में व्यापारी के अपहरण का प्रयास, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में जुलाना की पुरानी अनाजमंडी में व्यापारी के अपहरण का प्रयास, मचा हड़कंप
कस्बे की पुरानी अनाजमंडी में मंगलवार सुबह एक व्यापारी के अपहरण का प्रयास किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद व्यापारियों में भारी रोष देखने को मिला और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई।
व्यापारी सुशील सुबह के समय टहलने के लिए घर से निकले थे। जब वह अनाजमंडी स्थित चौकी के पास पहुंचे, तभी एक सफेद रंग की कार अचानक उनके सामने आकर रुकी। कार से उतरे दो अज्ञात बदमाशों ने सुशील के मुंह पर कपड़ा डालकर जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। इस दौरान सुशील ने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया।
धक्का-मुक्की में वह नीचे गिर गए, लेकिन उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग सतर्क हो गए। लोगों को आता देख बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
इस वारदात से जुलाना के व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
अभी तक कोई शिकायत नही मिली है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो तुरंत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। -विक्रम जोशन, थाना प्रभारी जुलाना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।