फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Clinic in Malikpur was operating with a fake registration; FIR registered against the operator and a female doctor.

Jind News: मलिकपुर में फर्जी रजिस्ट्रेशन पर चल रहा था क्लिनिक, संचालक और महिला डॉक्टर पर एफआईआर

Fri, 30 Oct 2026 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Clinic in Malikpur was operating with a fake registration; FIR registered against the operator and a female doctor.
सफीदों। मलिकपुर में कथित तौर पर फर्जी मेडिकल रजिस्ट्रेशन और अनधिकृत चिकित्सा गतिविधियों के मामले में पुलिस ने गौरव क्लीनिक के संचालक गौरव और डॉ. आयुषी तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हरियाणा मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार ने डॉ. आयुषी तिवारी के मेडिकल रजिस्ट्रेशन को फर्जी बताया है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल सफीदों के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने एफआईआर में बताया कि सिविल सर्जन कार्यालय जींद को मलिकपुर निवासी गौरव के खिलाफ अनधिकृत मेडिकल स्टोर चलाने की शिकायत मिली थी। इसके बाद सिविल सर्जन के निर्देश पर सात अप्रैल को चिकित्सा अधिकारी डॉ. चिराग और एएमओ डॉ. शुभम की टीम ने गौरव क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में प्राथमिक स्कूल के नजदीक स्थित क्लीनिक पर पहुंची तो गौरव वहां मौजूद थे। क्लीनिक में विभिन्न प्रकार की दवाइयां, बीपी मापने का उपकरण, इंस्ट्रूमेंट ट्रे और स्टेथोस्कोप सहित अन्य चिकित्सा सामान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने मौके पर मिले सामान को सील कर दिया। गौरव निरीक्षण के दौरान चिकित्सा कार्य से संबंधित डिग्री या जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक से जुड़े दस्तावेज और मेडिकल रजिस्ट्रेशन का सत्यापन करवाया।

हरियाणा मेडिकल काउंसिल ने रजिस्ट्रेशन को बताया फर्जी
नौ अप्रैल को डॉ. आयुषी तिवारी के नाम से मेडिकल डिग्री और रजिस्ट्रेशन से संबंधित दस्तावेज सफीदों कार्यालय में जमा करवाए गए थे। सत्यापन के लिए ये दस्तावेज हरियाणा मेडिकल काउंसिल, पंचकूला को भेजे गए। काउंसिल के रजिस्ट्रार ने 29 सितंबर को जारी पत्र में संबंधित मेडिकल रजिस्ट्रेशन को फर्जी बताया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच रिपोर्ट सिविल सर्जन कार्यालय को भेजी।


वर्जन
पुलिस ने मामले में क्लीनिक संचालक गौरव निवासी मलिकपुर और डॉ. आयुषी तिवारी निवासी चूरू, राजस्थान के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। -सतीश कुमार, प्रभारी, सदर पुलिस थाना जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article