{"_id":"6ae3996084cbc2a1b5063639","slug":"cm-flying-squad-raids-warehouse-in-new-kath-mandi-19-illegal-gas-cylinders-seized-jind-news-c-199-1-sroh1006-162941-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: न्यू काठ मंडी के गोदाम पर सीएम फ्लाइंग का छापा, 19 अवैध गैस सिलिंडर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: न्यू काठ मंडी के गोदाम पर सीएम फ्लाइंग का छापा, 19 अवैध गैस सिलिंडर बरामद
विज्ञापन
फोटो 29जेएनडी29- जींद की न्यू काठ मंडी में गोदाम से बरामद गैस सिलेंडर। स्रोत पुलिस
जींद।
त्योहारों के सीजन में गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी की आशंका के चलते सीएम फ्लाइंग ने गुरुवार को न्यू काठ मंडी में एक गोदाम पर छापेमारी की। टीम ने यहां से अवैध रूप से भंडारण किए गए 19 गैस सिलिंडर बरामद किए। इनमें दस कॉमर्शियल और नौ घरेलू सिलिंडर शामिल हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने गोदाम मालिक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की सिफारिश की है।
सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि न्यू काठ मंडी में एक दुकान के साथ बने गोदाम में गैस सिलिंडर रखे गए हैं और त्योहारों के दौरान उनकी कालाबाजारी की जा सकती है। सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर सतपाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में सब इंस्पेक्टर चरण सिंह, एएसआई कर्मबीर, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सचिन व जगमहेंद्र और अग्निशमन विभाग के हितेंद्र शामिल थे।
टीम ने गोदाम पर छापा मारा तो वहां सुभाष नगर निवासी विजय मिला। तलाशी में दस कॉमर्शियल और नौ घरेलू सिलिंडर मिले। टीम ने गोदाम मालिक से सिलिंडरों के भंडारण से संबंधित दस्तावेज मांगे लेकिन वह उन्हें प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके बाद टीम ने सभी 19 सिलिंडर कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन
वर्ज़न
सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेज दी है। सिलिंडर को कब्जे में ले लिया गया है और गोदाम मालिक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की सिफारिश की गई है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
-जगमहेंद्र, निरीक्षक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग जींद